एक्सप्लोरर

Haryana Politics: हरियाणा विधानसभा सत्र में BJP-JJP को घेरने की तैयारी, नूंह हिंसा समेत इन मुद्दों पर होगा हंगामा

Haryana: कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस के सभी साथी इस सत्र में सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह से तैयार है. साथ ही जनता की हर मांग को इस विधानसभा सत्र में उठाने की पूरी कोशिश होगी.

Haryana News: हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार को घेरने की विपक्षी दल कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है. कांग्रेस विधायक एवं सीएलपी उपनेता आफताब अहमद ने भाजपा-जजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, इस बार कांग्रेस सरकार को घेरने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी. कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने मीडिया को बताया कि, नूंह हिंसा में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार का जो फेलियर है. ऐसा ही हरियाणा में पिछले नौ सालों में कई बार हो चुका है और यही कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करते आ रहे हैं. 

इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

बीते 31 जुलाई को हुई नूंह हिंसा सबके सामने ताजा उदाहरण है. इन्होंने आगे कहा कि, यह विधानसभा में इस बार बहुत बड़ा मुद्दा बनने वाला है. इसके साथ ही बाढ़ का जो नियंत्रण व निपटारा या मुआवजा होना चाहिए था उस पर सरकार को घेरने की पूरी कोशिश होगी. आफताब अहमद ने आगे कहा कि, किसानों के साथ जो सरकार ने किया है वह भी मुद्दा विधानसभा में उठने वाला है. कांग्रेस नेता आफताब अहमद ने कहा कि सीईटी और बेरोजगारी का मुद्दा भी मजबूती के साथ उठाया जाएगा. 

जनता की हर मांग को उठाएगी कांग्रेस 

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता की हर मांग को इस विधानसभा सत्र में उठाने की पूरी कोशिश होगी, लेकिन अब देखना यह है कि विधानसभा सत्र के दौरान कितना समय कांग्रेस के नेताओं को मिलता है. सीएलपी उपनेता विधायक आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस के सभी साथी इस सत्र में सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह से तैयार है. चंडीगढ़ में गुरुवार को विधायक दल की बैठक होगी और सरकार को उसकी हकीकत बताने के लिए हम पूरी तैयारी के साथ सत्र में जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: पंचायतें भंग करने को लेकर कांग्रेस के निशाने पर आई AAP, सरकार पर फैसला वापस लेने का बनाया दवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget