एक्सप्लोरर

Haryana Assembly Elections: हरियाणा में कौन होगा कांग्रेस का CM चेहरा? दीपक बाबरिया ने किया बड़ा दावा

Haryana Election 2024: हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया जाएगा. वहीं दीपक बाबरिया ने बीजेपी सरकार पर भी हमला बोला है.

Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया ने रविवार को संकेत दिया कि पार्टी इस साल के अंत में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के वास्ते किसी चेहरे को आगे किए बगैर मैदान में उतर सकती है. हरियाणा के प्रभारी कांग्रेस महासचिव बाबरिया ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी बड़े जनादेश के साथ चुनाव जीतेगी और राज्य में अपनी सरकार बनाएगी. बाबरिया ने एक सवाल के जवाब में संकेत दिया कि हो सकता है कि कांग्रेस चुनाव से पहले किसी को भी अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश नहीं करे.

मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं करेगी कांग्रेस
बता दें कि इससे पहले शनिवार को पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अकेले चुनाव लड़ेगी. यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस भी बीजेपी की तरह चुनाव से पहले अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करेगी, बाबरिया ने ऐसा कुछ नहीं करने की पार्टी की परंपरा की ओर इशारा किया.

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी की 70 साल पुरानी परंपरा है कि विधायक दल जिसे भी चुनेगा और 99.99 प्रतिशत परंपरा यह है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत करता है.  उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आखिरकार, निर्वाचित विधायकों की इच्छा के अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा.

‘मुख्यमंत्री पद का चेहरा गोपनीयता का मुद्दा’
बाबरिया ने यह भी कहा, 'यह (मुख्यमंत्री पद का चेहरा) एक बड़ा राजनीतिक फैसला है. एक गोपनीयता का भी मुद्दा है, हम इसकी सार्वजनिक बहस में नहीं जाना चाहते.

इसी से जुड़े एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछले साल एक राज्य में हुए चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए पांच दावेदार थे, लेकिन किसी को भी मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं बनाया गया और फिर भी कांग्रेस भारी बहुमत के साथ राज्य में सत्ता में आई. उन्होंने कहा, 'हरियाणा में भी हम बड़ी जीत के साथ सत्ता में आएंगे.

पार्टी की अंदरूनी कलह को लेकर भी बोले बाबरिया
हरियाणा में सत्तारूढ़ बीजेपी द्वारा कांग्रेस में अंदरूनी कलह को लेकर अक्सर निशाना बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर दीपक बाबरिया ने कहा, 'बीजेपी के पास कोई विमर्श नहीं है. वह कहती है कि हमारे बीच मतभेद हैं और मीडिया के जरिए इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना चाहती है. उन्होंने सवाल किया कि क्या बीजेपी नेता अनिल विज के पिछले बयान सत्तारूढ़ पार्टी में अंदरूनी कलह को नहीं दर्शाते हैं. 

कुमारी सैलजा के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया
वहीं बाबरिया से हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों को आवंटित अधिकांश टिकटों पर पार्टी हाईकमान को उचित ‘फीडबैक’ न देने के लिए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा द्वारा उन पर उंगली उठाने के बारे में भी सवाल किया गया. हरियाणा में कांग्रेस ने जिन नौ लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था, उनमें से पांच पर उसे जीत मिली, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन के एक अन्य घटक आम आदमी पार्टी (आप) कुरुक्षेत्र सीट पर चुनाव हार गई.

बाबरिया ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी से सवाल पूछे जा सकते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं जो भी निर्णय लूंगा, हर कोई उसका आकलन कर सकता है और अपनी राय दे सकता है. सैलजा हमारी पार्टी की बड़ी नेता हैं. उन्हें अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है और अगर उन्हें मुझमें कोई कमी नजर आती है, तो वह आलाकमान के समक्ष इसे उठा सकती हैं.

‘कांग्रेस का घोषणापत्र आम आदमी पर केंद्रित होगा’
कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया ने कहा कि हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र आम आदमी पर केंद्रित होगा और पार्टी ने दस्तावेज तैयार करने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों से ‘फीडबैक’ और सुझाव एकत्र करने की कवायद शुरू की है. उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क कर रही है और घोषणापत्र के लिए उनके ‘फीडबैक’ और सुझाव ले रही है.

हरियाणा कांग्रेस की घोषणापत्र समिति की अध्यक्ष एवं विधायक गीता भुक्कल की मौजूदगी में बाबरिया ने कहा, 'घोषणापत्र आम आदमी पर केंद्रित होगा.  बाबरिया ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान विकास के विभिन्न मापदंडों पर देश में आगे रहने वाला हरियाणा पिछले 10 वर्षों में बीजेपी शासन में पिछड़ गया है और अब केवल 'अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और नशाखोरी' में आगे है.

'देश की सबसे असफल सरकार का पुरस्कार हरियाणा सरकार को मिलेगा’
दीपक बाबरिया ने कहा हम एक बार फिर ऐसा हरियाणा बनाना चाहते हैं जो कभी समृद्धि और समग्र विकास के लिए जाना जाता था.  कांग्रेस नेता बाबरिया ने कहा, 'हम किसानों, युवाओं, गरीबों, कमजोर वर्गों, व्यापारियों, सरकारी कर्मचारियों, महिलाओं और अन्य सहित समाज के विभिन्न वर्गों को आमंत्रित कर रहे हैं और उनके साथ बातचीत कर रहे हैं.

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'देश की सबसे असफल सरकार का पुरस्कार हरियाणा की बीजेपी सरकार को मिलेगा. वहीं  गीता भुक्कल ने कहा कि पार्टी ने मुख्य घोषणापत्र समिति के तहत 17-18 उप-समितियां बनाई हैं. उन्होंने कहा, 'हम समाज के हर वर्ग के लिए एक बहुत अच्छा घोषणापत्र लाने का प्रयास कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: भारी बारिश के बीच हरियाणा में बनाई जा रही नई सड़क? कांग्रेस का तंज- BJP की नई टेक्नोलॉजी आई है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget