एक्सप्लोरर

Haryana Assembly Election: हरियाणा में AAP के उम्मीदवारों का कब होगा ऐलान? संदीप पाठक ने बताया 

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: आप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को 100 आदमियों के बराबर काम करना पड़ेगा. बिना काम किए कुछ नहीं बदलेगा. 

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए अब महज 35 दिन शेष बचे हैं. यही वजह है कि आम आदमी पार्टी सहित तमाम राजनीतिक दलों का फोकस अब हरियाणा चुनाव पर है. बीजेपी, कांग्रेस और आप के नेता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं. तीनों मुख्य पार्टियां लगातार बैठक कर अपनी चुनावी रणनीति को अमलीजामा पहनाने में लगी हुई हैं. 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने शुक्रवार (23 अगस्त) को गुरुग्राम में एक बैठक की. इस बैठक में गुरुग्राम एवं फरीदाबाद लोकसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता मौजूद रहे.

'हर कार्यकर्ता को करना होगा 100 लोगों का काम' 

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को 100 आदमियों के बराबर काम करना पड़ेगा. बिना काम किए कुछ नहीं बदलेगा. सभी को 24 घंटे काम करना पड़ेगा. ये किसी एक की नहीं बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी है. पंजाब में बदलाव तब आया जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे दिन रात मेहनत की. हरियाणा में भी अपने संघर्ष से ही ये युद्ध जीतना पड़ेगा.

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के 35 दिन बचे हैं. इस दौरान आम आदमी पार्टी अपने अभियान को और मजबूत करेगी. अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को जो गारंटियां दी थी कि आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, उसका 40 लाख घरों में रजिस्ट्रेशन करेंगे. 

संदीप पाठक ने कहा कि पिछले तीन दिन में सभी 10 लोकसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है. अब जल्द ही आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा करेगी.

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में अच्छा काम किया है. उनके विजन को पूरे देश में जनता के सामने रखेंगे. बिजली, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के सम्मान की गारंटी ये सभी गारंटी कार्ड उनको देकर और समझाकर इस बार बदलाव के लिए जागरूक करेंगे और वोट डलवाएंगे.

'सीएम को जेल में रखना BJP की साजिश' 

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को षड्यंत्र के तहत जेल में डाल रखा है. लेकिन बीजेपी का झूठ ज्यादा दिन नहीं चलने वाला, अरविंद केजरीवाल बहुत जल्द जेल से बाहर आएंगे. जब से आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनाव के लिए सक्रिय हुई थी तब से इन्होंने षड्यंत्र के तहत अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रखा है और अब भी 15 दिन पहले चुनाव करा दिया. अरविंद केजरीवाल को ईडी और लोअर कोर्ट ने बरी कर दिया है अब जबरदस्ती सीबीआई लाकर खड़ी कर दी. बीजेपी अरविंद केजरीवाल को अन्दर रखकर जल्दी जल्दी चुनाव करना चाहती है. लेकिन इस बार जनता खुद बदलाव के लिए तैयार है.

Haryana: निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान का इस्तीफा, नायब सिंह सैनी सरकार से वापस लिया था समर्थन

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget