एक्सप्लोरर

Haryana Election Opinion Poll: हरियाणा विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को लगने वाला है जोर का झटका? सर्वे में हुआ खुलासा

Haryana Election Opinion Poll 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर ओपिनियन पोल आने शुरू हो गए हैं. इनमें से एक ओपिनियन पोल में जो आंकड़े आए हैं, वो हैरान करने वाले हैं.

Haryana Election Opinion Poll Tracker 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद अब सर्वे के नतीजे आने शुरू हो गए हैं, जिसमें यह दिखाया गया है कि किस पार्टी को कितनी सीटें आएंगी. पोल ट्रैकर ने अपना ओपिनियन पोल किया है, जिसमें हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है.

यहां की सभी सीटों के लिए कराए गए ओपिनियन पोल के नतीजे बता रहे हैं कि कांग्रेस यहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और उसे 46-59 सीटें मिलेंगी. वहीं बीजेपी इस पोल में सत्ता से बाहर होती दिख रही है और उसे बहुमत से काफी कम 21-29 सीटें ही मिलती नजर आ रही हैं. जननायक जनता पार्टी को भी इस पोल में पिछले चुनाव के मुकाबले काफी कम सीटें दिख रही हैं. यह 2-5 सीटें जीत सकती हैं.

आम आदमी पार्टी की क्या रहेगी स्थिति?
हरियाणा में चुनाव में किस्मत आजमा रही आम आदमी पार्टी भी कुछ खास करने में नाकाम रहेगी. ऐसा ओपिनियन पोल बता रहा है. आप को 0-1 सीट मिल सकती है. अन्य के खाते में 7-9 सीटें जा सकती हैं. वोट शेयर के लिहाज से देखें तो कांग्रेस का वोट शेयर यहां बढ़ेगा और उसे 46 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं, जबकि बीजेपी का वोट शेयर 29 प्रतिशत रहेगा.

जेजेपी को लगेगा झटका
वहीं जेजेपी का वोट शेयर सिकुड़कर 9 प्रतिशत हो जाएगा तो आप को केवल 2 प्रतिशत वोट मिलने के आसार हैं. वहीं, अन्य के खाते में 14 प्रतिशत वोट जाते दिख रहे हैं. यह सर्वे 15 मई से 15 अगस्त के बीच कराया गया है, जिस दौरान 435451 लोगों से बात कर उनकी राय ली गई है. 

2019 में किसका रहा कैसा प्रदर्शन?
हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं. 2019 में कराए गए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने  40 सीटें जीती थीं और उसे 36.49 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस ने 31 सीटें जीती थीं और 28.06 प्रतिशत वोट मिले थे. जेजेपी तीसरे स्थान पर रही थी और उसने 10 सीटें जीती थीं.उसका वोट शेयर 14.8 प्रतिशत था.

ये भी पढ़ें- चुनाव के लिए हरियाणा ने मांगी सेंट्रल फोर्स की 200 से अधिक कंपनियां, 1 अक्टूबर को होगी वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget