एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: '...तो कल से हमलोग नामंकन करने लगेंगे', कांग्रेस को घेरते हुए हरियाणा चुनाव पर अनिल विज क्या बोले?

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा बीजेपी के नेता अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा को लूटती है और चाटती है. कांग्रेस पार्टी में प्रजातंत्र में नहीं है. कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र नहीं है.

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर बीजेपी नेता अनिल विज ने कहा है कि हम तो पूरी तरह से तैयार हैं, अगर आज घोषणा होगी तो कल से हमलोग नामंकन करने लगेंगे. साथ ही अनिल विज ने कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है. कांग्रेस हरियाणा को लूटती है और चाटती है. कांग्रेस पार्टी में प्रजातंत्र में नहीं है. कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र नहीं है.

इससे पहले अनिल विज ने दावा किया था कि इस विधानसभा चुनाव में भी डंके की चोट पर बीजेपी की सरकार बनेगी. अनिल विज ने कहा कि राज्य में इनेलो, कांग्रेस और बीजेपी की कभी न कभी सरकार बन चुकी है. ऐसे में लोग तुलना करें कि किस पार्टी ने क्या काम किया है. हमारे राज में डकैतियां नहीं हुईं, किसानों की जमीनें नहीं लूटी गईं.

दुष्यंत चौटाला पर भी साधा था निशाना

वहीं, कांग्रेस सरकार में नौकरियां बिकती थीं, भर्तियों की मंडियां सजती थीं. दुष्यंत चौटाला के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कि बीजेपी के साथ गठबंधन करने के कारण नुकसान हुआ, विज ने कहा कि वह चार साल बीजेपी के साथ रहे. क्या उन्हें चार साल में पहले नहीं पता चला कि वह गलत रास्ते पर चल रहे हैं. नायब सैनी की सरकार द्वारा मनोहर लाल सरकार के फैसले बदलने पर उन्होंने कहा, यही तो प्रजातंत्र है. प्रजातंत्र में जनता की राय बहुत जरूरी होती है. इसलिए जनता की राय के मुताबिक फैसले बदलने पड़ते हैं.

बीजेपी द्वारा पहली बार हरियाणा में चुनाव से पहले सीएम चेहरा घोषित करने के सवाल पर अनिल विज ने कहा कि चेहरे वही पार्टी घोषित करती है, जिन्हें चुनाव जीतने की उम्मीद होती है. जिन पार्टियों को चुनाव जीतने की उम्मीद नहीं होती है, वे चेहरे घोषित नहीं करते हैं. हरियाणा में जेजेपी के भविष्य को लेकर विज ने कहा राजनीतिक तौर पर हरियाणा में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का भविष्य है, बाकी किसी पार्टी का कोई भविष्य नहीं है.

साथ ही इनेलो और बसपा के गठबंधन पर पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि कमजोर व्यक्ति ही सहारा लेता है. जब कमजोर व्यक्ति के हाथ-पैर नहीं चलते तो उन्हें लाठी का सहारा लेना पड़ता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget