एक्सप्लोरर

Haryana News: हरियाणा में 54 आईएएस अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी डिटेल

Haryana में सरकार ने 54 भारतीय प्रशासनिक सेवा के 54 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस ट्रांसफर में कई वरिष्ठ नौकरशाह और उपायुक्त भी शामिल हैं.

Haryana Officers Transfer: हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ी प्रशासनिक कवायद के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 54 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया. जिन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें कई वरिष्ठ नौकरशाह और उपायुक्त भी शामिल हैं. सरकारी आदेश के मुताबिक हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक एवं बिजली विभाग के सचिव टी एल सत्यप्रकाश को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया है. टी एल सत्यप्रकाश ने मारकंड पांडुरंग की जगह ली है.

संजय जून का अब यहां हुआ ट्रांसफर

हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक और आपूर्ति एवं निपटान विभाग के महानिदेशक मोहम्मद शायिन को ऊर्जा विभाग में सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है. फरीदाबाद और गुरुग्राम संभाग के आयुक्त संजय जून को धीरेंद्र खडगाटा के स्थान पर विकास और पंचायत विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है. दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंधक निदेशक पी सी मीणा को मोनिका मलिक के स्थान पर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है. इसके अलावा आबकारी एवं कराधान आयुक्त शेखर विद्यार्थी को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है.

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट मामले में CCTV फुटेज आने पर भाई रिंकू ढाका ने कह दी बड़ी बात

गुरुग्राम डिविजन के नए आयुक्त होंगे रमेश चंद्र विधान

हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यकारी जगदीप सिंह रोहतक संभाग के नए आयुक्त होंगे. कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक रमेश चंद्र बिधान गुरुग्राम संभाग के नए आयुक्त होंगे. कार्मिक, प्रशिक्षण, सतर्कता एवं संसदीय कार्य विभाग के सचिव अशोक कुमार मीणा को आबकारी एवं कराधान आयुक्त नियुक्त किया गया है. चरखी दादरी के उपायुक्त श्याम लाल पूनिया पानीपत के नए जिला नगर आयुक्त होंगे. हिसार की उपायुक्त प्रियंका सोनी को अंबाला स्थानांतरित किया गया है. विक्रम को फरीदाबाद का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. यमुनानगर के उपायुक्त पार्थ गुप्ता को सिरसा का नयी जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है.

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट का शव देख बेटी यशोधरा हुई बेहोश, रो-रो कर की भावुक करने वाली अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget