एक्सप्लोरर

फेक टिकट बुकिंग करने वाले कॉल सेंटर का गुरुग्राम पुलिस ने किया भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस ने एक मकान से अवैध तरीके से चलाए जाने वाले कॉल सेंटर के संचालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं. आरोपी टिकट बुकिंग के नाम पर विदेशी लोगों से ठगी करते थे.

Haryana Crime News: साइबर सिटी कहे जाने वाले गुरुग्राम शहर से पुलिस ने टिकट बुकिंग के नाम पर विदेशी लोगों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने कॉल सेंटर के संचालक के साथ कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक हैड फोन, चार लैपटॉप, एक लैपटॉप चार्जर बरामद किया है.

कॉल सेंटर गुरुग्राम के सेक्टर 55 के एक मकान में अवैध तरीके चलाया जा रहा था. इस कॉल सेंटर में फर्जी तरीके से विदेशी लोगों से ठगी की जा रही थी. ये ठगी रग्बी मैच, फुटबॉल मैच, सिंगर कंसर्ट बुकिंग के नाम पर की जा रही थी. सूचना मिलने पर पुलिस ने टीम का गठन किया और आरोपियों को धर दबोचा.

साइबर क्राइम ब्रांच ने मारा कॉल सेंटर पर छापा

गुरुग्राम साइबर क्राइम एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर क्राइम ब्रांच ने टीम का गठन किया और गुरुग्राम सैक्टर 55 के मकान नंबर 367 में छापा मारा. पुलिस छापे के दौरान वहां अवैध तरीके से फर्जी कॉल सेंटर चलता पाया गया. आरोपी फर्जी तरीके से कॉल सैन्टर चलाकर रग्बी मैच, फुटबॉल मैच, सिंगर कंसर्ट टिकट बुकिंग के नाम पर विदेशी मूल के लोगों से पैसे ठगते थे. पुलिस ने ठगी करने वाले चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. 

प्रियांशु दीवान ने बताया फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले आरोपियों की पहचान सोनू भाटी निवासी फतेहपुर बेरी (दिल्ली), आकाश चौहान निवासी खुर्जा जिला बुलंदशहर (उत्तर-प्रदेश), सूरज कुमार भारती निवासी गांव लखी सराय ( बिहार) और सीमांत राघव निवासी लक्ष्य अपार्टमेंट घिटोरनी (दिल्ली) के रुप मे हुई है.

आरोपी ऐसे देते थे ठगी की वारदात को अंजाम 

एसीपी दीवान ने बताया की पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ गुरुग्राम थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. एसीपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान पता चला कि सोनू इस फर्जी कॉल सेंटर का संचालक है और सोनू अपने साथियों के साथ मिलकर इस कॉल सैंटर को चलाता था.

आरोपी सोनू और उसके साथी विदेश के सिंगर कंसर्ट, फुटबॉल मैच, रग्बी मैच की टिकट का विज्ञापन गूगल पर डालते थे. विज्ञापन में दिए टोल फ्री नंबर पर टिकट बुकिंग के लिए कॉल करने वाले लोगों को उनके डेबिट/क्रेडिट कार्ड में समस्या बताकर उनसे वॉलमार्ट के गिफ्ट कार्ड खरीदवाते थे और फिर उन गिफ्ट कार्ड के नंबर पूछकर टेलीग्राम पर चाइनीज लोगों से रिडीम करवाते थे और उस पैसे को अपने क्रिप्टो वॉलेट में डलवाकर विदेशी लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम देते थे.

पुलिस ने बताया की आरोपी सोनू अपने साथी आकाश चौहान को प्रॉफिट के 50% हिस्सेदारी के तौर पर देता था. इसके अलावा सोनू ने आरोपी सूरज कुमार भारती और सीमांत राघव को कॉलिंग के लिए रखा हुआ था, जिनको इस ठगी में कमाए गए पैसों से 30% हिस्सा मिलता था. सोनू इन्हे समय-समय पर इंसेंटिव भी देता था ताकि ये लोग लालच में आकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को ठग सकें.

(रिपोर्ट- राजेश यादव)

ये भी पढ़े : सोनीपत में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 38 लाख लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget