एक्सप्लोरर

National Lok Adalat: गुरुग्राम में 9 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से होगा मामलों का निपटारा

Gurugram National Lok Adalat: गुरुग्राम विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ललिता पटवर्धन ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का कोई केस कोर्ट में लंबित है तो वह लोक अदालत के माध्यम से उसका निपटारा करा सकता है.

Haryana News: गुरुग्राम (Gurugram) में राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) का आयोजन आगामी 09 दिसंबर को किया जाएगा. इस लोक अदालत में लंबित मामलों का दोनों पक्षों की आपसी सहमति से केस निपटारा करवाया जाएगा. इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों की सुलह करवाकर स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपने केसों का निपटारा करा सकते हैं.

गुरुग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ललिता पटवर्धन ने बताया कि कोर्ट में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग और सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आगामी 09 दिसंबर को गुरुग्राम में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा.

इन मामलों का होता है निपटारा

ललिता पटवर्धन ने यह भी बताया कि यदि किसी व्यक्ति का कोई केस कोर्ट में लंबित है तो वह लोक अदालत के माध्यम से उसका निपटारा करा सकता है. इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति और राजीनामे से दोनों पक्षकारों की रजामंदी से विवाद निपटाया जाता है. इससे शीघ्र और सुलभ न्याय, कोई अपील नहीं, अंतिम रूप से निपटारा, समय की बचत जैसे लाभ मिलते हैं. राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन से संबंधित मामले, मोटर एक्सीडेंट, एनआईएक्ट, फौजदारी, रेवेन्यू और वैवाहिक विवाद का निपटारा किया जाएगा.

लोक अदालतों में किसी पक्ष की हार नहीं होती

पटवर्धन ने बताया कि आपसी सहमति से हल हो सकने वाले मामलों में लोक अदालत बहुत ही कारगर सबाित हो रही है. लोक अदालत में सुनाए गए फैसले की भी उतनी ही अहमियत है, जितनी सामान्य अदालत में सुनाए गए फैसले की होती है. लोक अदालत में सुनाए गए फैसले के खिलाफ अपील दायर नहीं की जा सकती. इसमें सस्ता और सुलभ न्याय मिलता है. इन लोक अदालतों के माध्यम से लोगों का बिना समय और पैसा गवाएं केसों का समाधान किया जाता है. लोक अदालतों में न तो किसी पक्ष की हार होती है और न ही जीत, बल्कि दोनों पक्षों की आपसी सहमति से विवादों का समाधान करवाया जाता है.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- Dussehra 2023: गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी दशहरा ग्राउंड में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला दहन, जुटी लोगों की भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget