एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा में खुदाई में मिलीं 400 साल पुरानी मूर्तियां, JCB ड्राइवर ने पुलिस को दी सूचना, मंदिर बनाना चाहते हैं लोग

Haryana News: गुरुग्राम जिले के एक गांव से मकान की नींव की खुदाई के दौरान 400 साल पुरानी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्तियां बरामद हुई हैं. इन्हें अब पुरातत्व विभाग के संग्रहालय में रखा जाएगा.

Haryana Latest News: हरियाणा में मानेसर के निकट बाघनकी गांव में निर्माण परियोजना के लिए खुदाई के दौरान करीब चार सौ साल पुरानी धातु की तीन मूर्तियां मिली हैं. पुलिस ने बुधवार को बताया कि प्राचीन मूर्तियों को कब्जे में ले लिया गया है और मालिक को निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा गया है. पुरातत्व विभाग अब यह पता लगाने के लिए आगे खुदाई करेगा कि स्थल पर और मूर्तियां तो नहीं हैं.

पुलिस के अनुसार जेसीबी मशीन से एक नए घर की नींव खोदे जाने के दौरान मूर्तियां मिलीं. पुलिस ने बताया कि शुरूआत में भूखंड मालिक ने वस्तुओं को छिपाने की कोशिश की और जानकारी छिपाने के लिए जेसीबी चालक को पैसे की पेशकश भी की. हालांकि, चालक ने दो दिन बाद बिलासपुर पुलिस को सूचित कर दिया और पुलिस की एक टीम वहां पहुंची. उन्होंने बताया कि खुदाई में भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी की एक-एक मूर्ति और देवी लक्ष्मी व भगवान विष्णु की एक संयुक्त मूर्ति बरामद हुई हैं. बिलासपुर पुलिस ने मूर्तियां पुरातत्व विभाग के उप निदेशक बी. भट्टाचार्य और डॉ. कुश ढेबर को सौंप दीं.

भूखंड पर मंदिर बनाना चाहते हैं ग्रामीण
पुलिस के अनुसार, ग्रामीण चाहते थे कि मूर्तियां पंचायत को सौंप दी जाएं क्योंकि वे भूखंड पर एक मंदिर बनाना चाहते हैं. हालांकि पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने उनकी मांग खारिज कर दी. पुरातत्व विभाग के उपनिदेशक ने कहा, “ये मूर्तियां सरकार की संपत्ति हैं और इन पर किसी का व्यक्तिगत अधिकार नहीं हो सकता है. हमारी प्रयोगशाला में अध्ययन के बाद इन्हें पुरातत्व विभाग के संग्रहालय में रखा जाएगा. 

पुरातत्व विभाग उपनिदेशक के अनुसार प्रारंभिक जांच के अनुसार ये मूर्तियां लगभग 400 वर्ष पुरानी लगती हैं. वहीं पुरातत्व विभाग अब यह जांचने के लिए आगे खुदाई करेगा कि क्या साइट पर और मूर्तियां मिल सकती हैं. फिलहाल जगह के मालिक को खुदाई रोकने के लिए कहा गया हैं.

यह भी पढ़ें: Divya Pahuja Murder Case: दिव्या पाहुजा मर्डर केस के आरोपी की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट में दी थी दांत निकलवाने की दलील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget