एक्सप्लोरर

गुरुग्राम से BJP प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने दाखिल किया नामांकन, CM नायाब सिंह सैनी बोले- 'ऐतिहासिक जीत की अग्रिम बधाई'

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनावों की अधिसूचना के जारी होने पर गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में नामांकन शुरू हो गए. पहले दिन BJP के राव इंद्रजीत सिंह और निर्दलीय फौजी जय कंवर त्यागी ने नामांकन भरा.

Gurugram Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सोमवार को गुरुग्राम समेत हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई. पहले दिन बीजेपी प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह समेत दो नेताओं ने नामांकन दाखिल किया. इंद्रजीत का नामांकन दाखिल कराने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे. इसके बाद सिविल लाइन क्षेत्र में राव इंद्रजीत सिंह की नामांकन जनसभा हुई.

गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि नाम निर्देशन प्रक्रिया के पहले दिन कुल दो नामांकन शामिल है. जिसमें भारतीय जनता पार्टी से राव इंद्रजीत सिंह व एक निर्दलीय उम्मीदवार फौजी जय कंवर त्यागी (दीक्षित) के नामांकन शामिल है. छह मई तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, इस बीच 5 मई को रविवार का अवकाश रखा गया है. 

9 मई को  जाएंगे चुनाव चिन्ह आवंटित
नामांकन पत्र की 7 मई को सुबह 11 बजे जांच होगी. 9 मई को दोपहर 3 बजे तक तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं. इसके उपरांत 9 मई को ही दोपहर 3 बजे चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. नामांकन लघु सचिवालय स्थित डीसी कोर्ट रूम में लिए जा रहे हैं. रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों और आवेदनों की जांच व अन्य सभी तैयारियों के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गयी है.  

केवल 3 गाड़िया लाने की अनुमति दी गयी है
नामांकन का कार्य पूर्ण पारदर्शिता व चुनाव आयोग के निर्देशानुसार संपन्न करवाया जा रहा है. इसके लिए सभी नामांकनों की जांच, सुरक्षा राशि सहित सभी कार्यों के लिए अलग-अलग अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशी को लघु सचिवालय के परिधि के अंदर केवल 3 गाड़िया लाने की अनुमति दी गयी है. वहीं नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ केवल तीन लोग ही अंदर आ सकेंगे.

राजेश यादव की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा, सुखजिंदर सिंह रंधावा और राजा वडिंग को टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: दो घंटे गैस सिलेंडर की लाइन में इंतजार…फिर आया हार्ट अटैक, बरनाला में बुजुर्ग की मौत
पंजाब: दो घंटे गैस सिलेंडर की लाइन में इंतजार…फिर आया हार्ट अटैक, बरनाला में बुजुर्ग की मौत
'राहुल गांधी से इतना डरते क्यों हैं निशिकांत दुबे?' भड़के अमरिंदर राजा वडिंग, बोले- सदन किसी के बाप का...
'राहुल गांधी से इतना डरते क्यों हैं निशिकांत दुबे?' भड़के अमरिंदर राजा वडिंग, बोले- सदन किसी के बाप का...
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
सत्यमेव जयते! कोर्ट से 'कट्टर ईमानदार' साबित होने के बाद सपरिवार दरबार साहिब पहुंचे अरविंद केजरीवाल
सत्यमेव जयते! कोर्ट से 'कट्टर ईमानदार' साबित होने के बाद सपरिवार दरबार साहिब पहुंचे अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Gulf Countries Fertility Rate: किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
Embed widget