एक्सप्लोरर

Gurugram: डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन होगा दुरुस्त, लापरवाही करने वाले वेंडर हटेंगे

Gurugram: नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त पीसी मीणा ने सभी संयुक्त आयुक्तों से उनके क्षेत्रों में डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन प्रक्रिया को पूरी तरह से दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए.

Gurugram News: नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त पीसी मीणा ने सभी संयुक्त आयुक्तों से उनके क्षेत्रों में डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन प्रक्रिया को पूरी तरह से दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इस कार्य में लगे इकोग्रीन के वेंडर अगर सही ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं तो उन्हें हटाकर बेहतर कार्य करने की इच्छुक आरडब्ल्यूए को यह कार्य सौंपा. यह निर्देश निगमायुक्त ने बेहतर कचरा प्रबंधन के लिए सभी संयुक्त आयुक्तों के साथ आयोजित बैठक में दिए. 

उन्होंने कहा कि संयुक्त आयुक्त अपने-अपने क्षेत्रों में एक सप्ताह के भीतर रैग-पिकर्स तथा अन्य कचरा एकत्रित करने वालों की सूची तैयार करके उन्हें व्यवस्था में शामिल करें और उनके साथ बैठक करके उन्हें पहचान-पत्र जारी करवाएं. रैग-पिकर्स का प्रशिक्षण करवाने तथा उन्हें सेकेंडरी प्वाइंट पर ही कचरा डंपिंग करना सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए. निगमायुक्त ने कहा कि अधिकारी अपने-अपने जोन में स्थित आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से बातचीत करें. यह जानकारी प्राप्त करें कि उनके क्षेत्र में कचरा एकत्रित करने का कार्य कौन कर रहा है. वह कचरे को कहां पर डाल रहा है.

इसके साथ ही इकोग्रीन के जो वेंडर विभिन्न क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित करने का कार्य कर रहे हैं, उनकी जांच करवाएं कि वे अपना कार्य सही प्रकार से कर रहे हैं या नहीं. अगर कहीं पर कार्य संतोषजनक नहीं है और अगर वहां की आरडब्ल्यूए कार्य करने की इच्छुक है तो उसे कार्य सौंपें. आरडब्ल्यूए को नागरिकों से कचरा शुल्क एकत्रित करने का अधिकार भी नगर निगम द्वारा दिया जाएगा, ताकि आरडब्ल्यूए अपना कार्य बेहतर ढंग से कर सके. 

निगमायुक्त ने प्रथम चरण में जोन वाइज 5-5 आरडब्ल्यूए को कार्य सौंपने के निर्देश अधिकारियों को दिए. इसके अलावा सफाई कार्य में लगी एजेंसियां भी संतोषजनक कार्य नहीं करती हैं, तो उनका कार्य भी आरडब्ल्यूए को दिया जा सकता है. निगमायुक्त ने सफाई व डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का कार्य सफाई कर्मचारियों के स्वयं सहायता समूह बनाकर उनके समूह को सौंपने का सुझाव भी दिया. बैठक में निगमायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी सेकेंडरी कचरा प्वाइंट अगले 20 दिन में कवर किए जाएं, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो. जितने भी कचरा संवेदनशील स्थान हैं, वहां की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए. इस मौके पर अतिरिक्त निगमायुक्त अमरदीप सिंह, संयुक्त आयुक्त अखिलेश यादव, डा. नरेश कुमार, विजय यादव, सुमित कुमार व संजीव सिंगला उपस्थित थे. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Gurugram: 'हरियाणा में चौथी मंजिल के निर्माण पर लगी रोक हटे', लोहा व्यापार संघ की सरकार से मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget