एक्सप्लोरर

Gurugram: 'हरियाणा में चौथी मंजिल के निर्माण पर लगी रोक हटे', लोहा व्यापार संघ की सरकार से मांग

Gurugram: शनिवार को हरियाणा लोहा व्यापार संघ की एक अहम बैठक में हरियाणा सरकार से मांग की गई है कि चौथी मंजिल के निर्माण की मंजूरी देकर निर्माण क्षेत्र के व्यापारियों को राहत देने का काम करें.

Gurugram News: हरियाणा लौह व्यापार संघ की एक अहम बैठक में हरियाणा सरकार से मांग की गई है कि चौथी मंजिल के निर्माण की मंजूरी देकर निर्माण क्षेत्र के व्यापारियों को राहत देने का काम करें. यह निर्माण बंद होने के कारण सभी कार्य, व्यापार में मंदी आ गई है. शनिवार को ये बैठक हुई. हरियाणा लौह व्यापार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित गुप्ता कासनिया ने कहा कि किसी भी राज्य की उन्नति एवं प्रगति में वहां के इंफ्रास्ट्रक्चर की अहम भूमिका होती है.

हरियाणा में फरवरी 2023 से चौथी मंजिल के निर्माण पर रोक है. इस कारण से निर्माण उद्योग से जुड़े हर वर्ग के व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उनका व्यापार थम सा गया है. लोहा निर्माण कार्यों की मुख्य जरूरत है. चौथी मंजिल के निर्माण की रोक के कारण लोहा व्यापारियों के लिए व्यावसायिक खर्चों की पूर्ति करना चुनौती बन गया है. 

लोहा व्यापारियों ने कहा कि यह हम अपने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और विशेष शहर गाजियाबाद के इंफ्रास्ट्रक्चर को देखें तो वहां पहले इंफ्रास्ट्रक्चर सडक़, सीवर आदि पर कार्य किया जाता है. उसके बाद निर्माण का काम शुरू होता है. हरियाणा के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी जल्द से जल्द अच्छा किया जाए, जिसकी कमी की वजह से चौथे फ्लोर पर रोक लगी है. इस रोक से ना केवल निर्माण क्षेत्र के व्यापारियों को परेशानी हो रही है, बल्कि हरियाणा सरकार के राजस्व में भी कमी हो रही है. गुरुग्राम जैसे शहर को मिलेनियम सिटी का दर्जा मिला हुआ है, यहां रहना हर किसी का सपना है. इस रोक की वजह से बहुत लोग प्रभावित हो रहे हैं. संघ की सरकार से मांग है कि गुरुग्राम में जिस हिसाब से जमीनों के रेट बढ़ रहे हैं, हर व्यक्ति चार मंजिल का निर्माण करना चाहता है. इसलिए सरकार चौथी मंजिल के निर्माण पर रोक के निर्णय को जल्द से जल्द वापस लेकर लोगों को राहत देने का काम करें. 

इस अवसर पर हरियाणा लोहा व्यापार संघ के जिला अध्यक्ष सुमित अरोड़ा, महासचिव निकुंज डागा, कोषाध्यक्ष अनूप खंडेलवाल, वरिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र गुप्ता, उपप्रधान अतुल गर्ग, उपप्रधान विश्वजीत सिंह जाखड़, सह-सचिव नवाब सिंह तोमर, आयोजक सचिव दीपक वासन, आयोजक सचिव गगन मलिक, सह-कोषाध्यक्ष अरुण गुप्ता, सह-कोषाध्यक्ष ललित गुप्ता समेत अनेक व्यापारी मौजूद रहे. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

Punjab Corona Advisory: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर पंजाब में अलर्ट, मास्क पहनने की सलाह, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget