एक्सप्लोरर

Gurugram: 35 वार्डों में डोर टू डोर कचरा उठाने का काम शुरू, शिकायत के लिए नंबर भी जारी

Gurugram News: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, टिपर, रिक्शा-रेहड़ी की सहायता से घर-घर जाकर कर्मचारी कचरा एकत्रित कर रहे हैं. कचरा उठाने का काम शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.

Haryana News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था बहाल हो गयी है. कचरा उठाने वाली कंपनी का टेंडर खत्म होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी थी. सभी 35 वार्ड में गंदगी के अंबार लग गये थे.

ठेका मिलने के बाद डोर टू डोर कंपनी की गाड़ी कचरा उठाने लगी है. डोर टू डोर कचरा गाड़ी की निगरानी की भी व्यवस्था की गयी है. नगर निगम के अधिकारी मौके पर जाकर चेक कर रहे हैं. वार्ड में कचरा उठाने वाली गाड़ियों के पहुंचने का समय भी नोट किया जा रहा है. 

लोगों की सहूलियत के लिए जोन वाइज नंबर जारी किये गये हैं. लोग कचरा नहीं उठने की शिकायत दिये गये नंबरों पर कर सकते हैं. शिकायत मिलने पर कंपनी का भी ठेका समय से पहले नगर निगम रद्द कर सकता है. आपको बता दें कि नगर निगम ने अधिकृत एजेंसी बिमलराज आउटसोर्सिंग प्राइवेट लिमिटेड को 35 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम सौंपा है. 


Gurugram: 35 वार्डों में डोर टू डोर कचरा उठाने का काम शुरू, शिकायत के लिए नंबर भी जारी

शिकायत के लिए जारी हुए जोन वाइज नंबर

शिकायत के लिए जोन वाइज हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. जोन-1 के लिए 8826003518, जोन-2 के लिए 8826003517, जोन-3 के लिए 8826005275, जोन-4 के लिए 8826005285 नंबर उपलब्ध हैं. नगर निगम के आयुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में ठोस कचरा पर्यावरण आवश्यकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत निगम क्षेत्र को स्वच्छ बनाने की दिशा में युद्ध स्तर पर काम किये जा रहे हैं. 


Gurugram: 35 वार्डों में डोर टू डोर कचरा उठाने का काम शुरू, शिकायत के लिए नंबर भी जारी

डोर टू डोर कचरा उठाने की व्यवस्था शुरू

इसी कड़ी में अब ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, टिपर, रिक्शा-रेहड़ी की सहायता से घर-घर जाकर कर्मचारी कचरा एकत्रित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि घरों से कचरा उठाने के साथ गारबेज वर्नेबल प्वाइंट भी खत्म हो रहे हैं. निगमायुक्त ने बताया कि सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंटों से भी कचरा उठाकर बंधवाड़ी स्थित कचरा निष्पादन प्लांट में तेज गति से पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने नागरिकों से डोर-टू-डोर कलेक्शन वाहन में कचरा डालने की अपील की.

आयुक्त ने कहा कि इधर-उधर कचरा फेंकने से शहर गंदा होता है. सरकार, प्रशासन और नगर निगम गुरुग्राम को स्वच्छ बनाने की दिशा में जुटा हुआ है. इसलिए नागरिकों के सहयोग की अपेक्षा है. उन्होंने कहा कि सभी के प्रयास से गुरुग्राम को एशिया का सबसे स्वच्छ, सुंदर और बेहतर शहर बनाने का सपना साकार करेंगे. 

(रिपोर्ट- राजेश यादव)

स्वर्ण मंदिर में 'शीर्षासन' करने के बाद फैशन डिजाइनर को जान से मारने की धमकी, मिली पुलिस सुरक्षा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
पंजाब में SIR की अंतिम सूची जारी, 86 हजार वोटर आपात्र, 13.6 लाख नाम कटे
पंजाब में SIR के बाद वोटरों की संख्या 2.14 करोड़, हटाए गए 13.6 लाख नाम
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget