एक्सप्लोरर

Gurugram News: गुरुग्राम में टूटा नहर का एक हिस्सा, 50 एकड़ फसल पानी में डूबी, ठीक करने में जुटे कर्मचारी

Gurugram Cabnal News: गुरुग्राम के बुढ़ेड़ा गांव में अचानक नहर का एक हिस्सा टूट जाने से करीब 50 एकड़ फसल जलमग्न हो गई. नहर विभाग के कर्मचारी अभी भी टूटी नहर को ठीक करने में जुटे हैं.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) जिले के बुढ़ेड़ा गांव में नहर टूट जाने का मामला सामने आया है. मंगलवार सुबह 6 बजे के करीब की ये घटना बताई जा रही है. नहर टूट जाने की वजह से फसल पानी-पानी हो गई. खेतों में पानी भर जाने की वजह से फसलें पानी-पानी हो गई. नहर टूट जाने के कारण गांव के पास करीब 50 एकड़ गेहूं और सरसों की फसल पानी में डूब गई. सूचना पाकर नहर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टूटी नहर को दुरुस्त करना शुरू कर दिया.

पानी के तेज बहाव के कारण टूटी नहर पर बांध बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. दोपहर 12 बजे तक कर्मचारी नहर को सही करने में जुटे रहे. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह 6 बजे सैर पर नहर की तरफ गए कुछ ग्रामीणों ने खेतों में पानी भरा देखा. कुछ दूरी पर आगे जाकर देखा तो करीब 100 फिट में नहर टूटी हुई थी. इसी कारण से नहर के साथ गेहूं और सरसों की फसल पानी से लबालब हो गई. खेतों में पानी ही पानी नजर आ रहा था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के प्रमुख व्यक्तियों को दी. इसके बाद नहर टूट जाने की सूचना नहर विभाग की टीम को दी गई.

करीब 50 एकड़ फसल पानी में डूबी

ग्रामीणों की सूचना पर सुबह करीब 8 बजे नहर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नहर को दुरुस्त करने के प्रयास में जुट गई. तब तक क्षेत्र में करीब 50 एकड़ फसल पानी में डूब चुकी थी. नहर विभाग की टीम ने नहर के बांध को दुरुस्त करना शुरू किया. पानी के तेज बहाव के कारण यह काम आसान नहीं था. कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने भी बांध को सही करने में सहयोग किया.

ग्रामीण बोले- कंडम हो चुकीं नहर की दीवारें

वहीं बुढेड़ा निवासी सन्नी शर्मा ने बताया कि नहर पूरी तरह से कंडम हो चुकी है. पहले नहर पक्की बनाई गई थी. अब नहर की दीवारें खराब हो चुकी हैं.लेकिन नहर में अब कोई मजबूती नहीं है. नहर को मिट्टी लगाकर ही काम चलाया जा रहा है. कई बार नहर टूटने का खतरा पैदा हुआ है. फिर भी नहर पर कुछ काम नहीं हो रहा. खबर लिखे जाने तक भी नहर को दुरुस्त करने के लिए नहर विभाग के कर्मचारी मशक्कत कर रहे हैं.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Air Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर हरियाणा BJP के निशाने पर AAP, जानें- पराली जलाने के मामले में कौन राज्य आगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget