एक्सप्लोरर

Gurugram News: गुरुग्राम में इंटरनेट से पंचायतों को जोड़ने का काम शुरू, जिले के 220 गांवों को दिए जाएंगे कनेक्शन

Haryana News: गुरुग्राम में बीएसएनएल की तरफ से गांव-गांव केवल लाइन बिछाई जा रही है. जिले की 27 ग्राम पंचायतों में यह कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है और 200 गांवों को कनेक्शन दिया जाएगा.

Gurugram BSNL Internet Cable Connection: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में हरियाणा सरकार की ओर से सभी ग्राम पंचायतों में बीएसएनएल के जरिए इंटरनेट केबल कनेक्शन पहुंचाए जाने के लिए कार्यवाही की जा रही है. ग्राम स्तर पर रोजगार दिए जाने और सरकार के अन्य कार्यक्रमों से जुड़ने में ये कनेक्शन काफी मददगार साबित होंगे. पंचायत प्रतिनिधि और सरकारी विभाग इस कार्य में बीएसएनल को पूरा सहयोग करें. गांवों में इंटरनेट केबल कनेक्शन दिए जाने के लिए अधिकारियों को आयोजित की गई ऑनलाइन मीटिंग को संबोधित करते हुए एडीसी हितेश कुमार मीणा ने ये निर्देश जारी किए.

उन्होंने कहा कि वन विभाग, जीएमडीए, गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम, विकास और पंचायत विभाग के अधिकारी बीएसएनएल को सहयोग करेंगे. इसके अलावा सभी गांवों के सरपंच भी ये कनेक्शन जुड़वाने और आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने में बीएसएनएल कर्मचारियों को सहयोग दें. एडीसी ने कहा कि जब तक हमारे गांवों का समुचित विकास नहीं होगा, तब तक पूरे प्रदेश का विकास होना असंभव है. इसी उद्देश्य को लेकर सरकार ने यह मुहिम शुरू की है. उन्होंने बताया कि जिला के प्रत्येक गांव में दस या आवश्यकता के अनुसार इससे अधिक इंटरनेट कनेक्शन दिए जाएंगे. गुरुग्राम जिला में इसकी कवायद शुरू हो चुकी है.  

27 ग्राम पंचायतों में चल रहे काम 

ऑनलाइन मीटिंग में बीएसएनएल के जीएम विवेक जायसवाल ने बताया कि जिला के 220 गांवों को अभी 996 कनेक्शन दिए जाने हैं. जिला की 27 ग्राम पंचायतों में यह कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है. बीएसएनएल की ओर से इन केबल कनेक्शनों को लेकर जमीनी स्तर पर एक सर्वे भी किया जा रहा है. जो कि अगले दस दिन में पूरा हो जाने की संभावना है. इस अवसर पर जीएमडीए के सलाहकार पी.के. अग्रवाल ने बताया कि प्राधिकरण के नियमानुसार अंडरग्राउंड केबल कनेक्शन के लिए कुछ औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं. जो कि बीएसएनएल को करनी है. जीएमडीए ने खुद भी अपनी 400 कि.मी. लंबी फाइबर लाइन बिछा रखी है और उसने भी नियम के मुताबिक सारी कार्यवाही पूरी की है.

अधिकारियों की ऑनलाइन मीटिंग 

इस ऑनलाइन मीटिंग में जिला परिषद के सीईओ जगनिवास, बीएसएनएल अधिकारी सुभाष, सोहना नगरपरिषद की ईओ सुमन लता, बीडीपीओ गुरुग्राम कार्यालय के सहायक मुकेश कुमार इत्यादि ने भाग लिया. अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि इस कार्य में बीएसएनएल की हर संभव सहायता की जाएगी.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली के रेस्टोरेंट से 30 मिनट में ही गुरुग्राम पहुंच गया ऑर्डर, कस्टमर ने किया जोमैटो पर केस, कोर्ट ने भेजा समन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget