एक्सप्लोरर

Punjab News: स्वर्ण मंदिर में बेअदबी के प्रयास को एसजीपीसी ने बताया बड़ी साजिश, जांच के लिए होगा कमेटी का गठन

Punjab News: स्वर्ण मंदिर में बेअदबी के प्रयास को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने बड़ी साजिश का हिस्सा बताया है. इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन होगा.

Punjab News: अमृतसर के गोल्डन टेंपल में सामने आए बेअदबी के मामले ने तूल पकड़ लिया है. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि स्वर्ण मंदिर में कथित रूप से बेअदबी के प्रयास के पीछे बड़ी साजिश है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे इसमें शामिल व्यक्ति ने कमांडो ट्रेनिंग ली हो. एसजीपीसी इस मामले में जांच के लिए कमेटी का गठन करेगी.

धामी ने यह भी दावा किया कि कानून किसी को आत्मरक्षा में हत्या करने की अनुमति देता है. उन्होंने कहा कि कथित बेअदबी के प्रयास के बाद जब भीड़ ने व्यक्ति की हत्या की तो ऐसा ही हुआ होगा. धामी ने कहा कि ''साजिश की भनक लगने पर एसजीपीसी कार्यबल ने व्यक्ति को स्वर्ण मंदिर में प्रवेश करने से रोका लेकिन शाम को कार्यबल के सदस्यों की पाली बदलने के बाद वह व्यक्ति गर्भगृह में घुसने में कामयाब हो गया.''

धामी ने आगे कहा, ''जिस तरह वह रेलिंग से कूदा और केवल छह सेकंड में वह बेअदबी का प्रयास करने में सफल हो गया उससे मुझे लगता है कि उसने कमांडो प्रशिक्षण लिया होगा. इसके पीछे बड़ी साजिश है.''

जांच के लिए होगा कमेटी का गठन

यह पूछे जाने पर कि एसजीपीसी कार्यबल द्वारा पकड़े जाने पर उक्त व्यक्ति को भीड़ ने क्यों मारा, धामी ने कहा कि ''श्रद्धालु इस घटना से काफी आक्रोशित थे.टट धामी ने कहा कि व्यक्ति ने एक तलवार उठाई और पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब पर हमला करने वाला था जिसे जीवित वस्तु माना जाता है.

उन्होंने कहा कि अगर किसी पर हत्या के उद्देश्य से हमला किया जाए तो आत्मरक्षा में वह किसी की हत्या कर सकता है और कानून इसे अपराध नहीं मानता. धामी ने कहा कि इससे पहले कि कार्यबल के सदस्य कुछ कर पाते, आक्रोशित भीड़ ने व्यक्ति को पीट कर मार डाला. धामी ने कहा कि सच का पता लगाने के लिए एसजीपीसी अपने एक विशेष जांच दल का गठन करेगा.

Punjab News: बिक्रम मजीठिया पर एफआईआर दर्ज होने से खुश हैं नवजोत सिद्धू, लड़ाई जारी रखने का दावा किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget