एक्सप्लोरर

स्वर्ण मंदिर को उड़ाने की धमकी देने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, पुलिस ने क्या कुछ कहा?

Golden Temple Bomb Threat: 14 जुलाई को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) को ई-मेल भेजकर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है.

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टैंपल) को उड़ाने की धमकी देने के मामले में हरियाणा के फरीदाबाद से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार (18 जुलाई) को बताया कि इंजीनियर शुभम दुबे को पकड़ा गया है. उससे 14 जुलाई को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) को भेजे गए धमकी भरे ई-मेल के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि दुबे का लैपटॉप और फोन भी जब्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि दुबे के पास बीटेक की डिग्री है और वह कई कंपनियों में काम कर चुका है. आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि इंजीनियर का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है.

एसजीपीसी प्रमुख ने क्या कहा?

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पंजाब पुलिस की साइबर अपराध शाखा और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की मदद से दुबे को गिरफ्तार किया. एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने बुधवार को कहा कि शीर्ष गुरुद्वारा संस्था को 14 जुलाई से स्वर्ण मंदिर को उड़ाने की धमकी वाले पांच ई-मेल मिले हैं.

उन्होंने सवाल किया कि क्या ये धमकियां केवल किसी परेशान दिमाग की कार्रवाई हैं या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा. उन्होंने यह आशंका भी जतायी कि स्वर्ण मंदिर में आने वाले लोगों के दिमाग में कोई व्यक्ति डर पैदा करने की कोशिश कर सकता है.

सीएम ने की हाई-लेवल मीटिंग

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धमकी को लेकर गुरुवार को हाई-लेवल बैठक की थी. उन्होंने एक्स पर लिखा, ''चंडीगढ़ में सचखंड श्री दरबार साहिब को आई धमकी वाले ई-मेलज़ को लेकर पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों से हाई-लेवल मीटिंग की. हम पंजाब की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं होने देंगे.''

उन्होंने कहा, ''हमारी सुरक्षा एजेंसियां और पंजाब पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं. मैं पंजाब के लोगों से अपील करता हूं कि वे अफवाहों से सावधान रहें. सभी धर्मों के धार्मिक स्थल हमारे लिए पवित्र और पूजनीय हैं. हम उनकी सुरक्षा के किए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. देश और समाज विरोधी ताकतों से पूरी सख़्ती से निपटा जाएगा.''

विपक्ष ने जताई थी चिंता

धमकियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस घटनाक्रम से सिख समुदाय और राज्य के सभी शांतिप्रिय नागरिकों में चिंता पैदा हो गई है. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी बुधवार को धमकी भरे ई-मेल को बेहद गंभीर मामला बताया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने बनाया सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने बनाया सियासी चक्रव्यूह
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget