एक्सप्लोरर

Punjab News: ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने संभाली केशगढ़ साहिब के जत्थेदार की जिम्मेदारी, सभी से की ये अपील

Punjab News: तख्त केशगढ़ साहिब के नवनियुक्त जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि उनका जीवन पाठी सिंह के रूप में शुरू हुआ. वे आगे भी गुरु पंथ की सेवा बतौर प्रचारक करते रहेंगे.

Punjab Latest News: पंजाब के तख्त श्री केसगढ़ साहिब के नवनियुक्त जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने सोमवार (10 मार्च) को अमृतवेला में जत्थेदार के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली. इस कार्यक्रम का समापन पांच प्यारों की हाजिरी में हुई. तख्त साहिब के प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी जोगिंदर सिंह ने इस मौके पर अरदास की. साथ ही पांच प्यारों ने ज्ञानी कुलदीप सिंह को दस्तार भेंट की. 

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सचिव प्रताप सिंह और तख्त साहिब के मैनेजर मलकीत सिंह ने भी दस्तारें भेंट कर जत्थेदार का स्वागत किया. ग्रंथी सिंहों ने भी उन्हें सिरोपा देकर जत्थेदारी की शुभकामनाएं दीं.

'आगे भी करता रहूंगा गुरु पंथ की सेवा' 

केसगढ़ साहिब के नवनियुक्त जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने पंथक हालातों को देखते हुए पूरे सिख समाज से एकजुट होने की अपील की. उन्होंने गुरु पंथ द्वारा तख्त साहिब की सेवा करने का मान देने पर दसों पातशाहियों और गुरु ग्रंथ साहिब का धन्यवाद किया. 

ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने बताया कि उनका जीवन पाठी सिंह के रूप में शुरू हुआ और बाद में उन्होंने धर्म प्रचार की सेवा को अपनाया. जत्थेदार ने कहा कि वे आगे भी गुरु पंथ की सेवा बतौर प्रचारक करते रहेंगे. 

SGPC के फैसले का हो रहा विरोध 

अकाल तख्त साबिह के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने विरोध की संभावना को देखते हुए पंजाब के आनंदपुर साहिब तख्त केशगढ़ के जत्थेदार का कार्यभार बीती रात तीन बजे ही संभाल लिया. पहले से तय योजना के मुताबिक कार्यभार संभालने का समय सोमवार सुबह 10 बजे का रखा गया था. मगर कुछ निहंग संगठनों ने उनका विरोध करने का ऐलान किया था, जिसके चलते उन्होंने रात ही कार्यभार संभाल लिया. 

आनंदपुर साहिब तख्त केशगढ़ साहिब में बड़ी संख्या में निहंग सिंह इक्कठे हुए हैं. निहंग संगठनों के विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल भी वहां तैनात किया गया है. 

एसजीपीसी द्वारा अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह और तख्त केशगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुलतान सिंह को पद से हटाने का विरोध हो रहा है. सुखबीर सिंह बादल के साले और शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी इसका विरोध किया है.

अकाल तख्त जत्थेदार को हटाने के फैसले पर बादल परिवार में फूट! क्या बोले बिक्रम सिंह मजीठिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget