एक्सप्लोरर

पूर्व कांग्रेस विधायक मदन लाल जलालपुर को राहत, जमीन घोटाला मामले में HC से मिली अंतरिम जमानत

पंचायती जमीन घोटाले के मामले में हाईकोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर को बड़ी राहत दी है. कोर्ट से जलालपुर को अंतरिम जमानत मिली है.

Punjab News:  कांग्रेस के पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. मदन लाल जलालपुर को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है. पूर्व विधायक पर पंचायती जमीन घोटाले को लेकर केस दर्ज किया गया था. इस घोटाला में तीन गांवों क सरपंचों के साथ-साथ पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर को भी दोषी माना गया था. जलालपुर को शंभू ब्लाक के तहत आने वाले 5 गांवों के जमीन घोटाले में नामजद किया गया था. जलालपुर पटियाला विधानसभा क्षेत्र के घन्नौर के विधायक थे.

जलालपुर को जांच में शामिल होने के आदेश
पंचायती जमीन घोटाले को लेकर पंजाब विजिलेंस ने पिछले साल मई में पीसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी. इसी मामले में पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर को अंतरिम जमानत मिली. कोर्ट ने अगले आदेशों तक जलालपुर को जमानत देते हुए उन्हें इस मामले की जांच में शामिल होने के आदेश दिए है. ब्लॉक शंभू के पांच गांवों की 1104 एकड़ जमीन एक्वायर किए जाने में मुआवजे संबंधी अनियमितता को लेकर जांच अभी चल रही है. 5 गांवों आकड़ी, सेहरा, सेहरी, तख्तुमाजरा और पबरा की 1104 एकड़ जमीन एक्वायर की गई थी. यही नहीं इस इस जमीन के मुआवजे के तौर पर करीब 205 करोड़ रुपए जारी किए गए थे.

आईटी पार्क घोटाले में जारी हुई थी एलओसी
पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर पर राजपुरा के आईटी पार्क घोटाले के मामले में विजिलेंस ने एलओसी जारी की थी. जलालपुर पर यह मामला सरकारी जमीन एक्वायर करने के दौरान घोटाले को लेकर दर्ज किया गया था.

वहीं आपको बता दें कि पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है तब से कांग्रेस नेताओं पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है. मदन लाल जलालपुर के अलावा कांग्रेस के कई मंत्री और विधायक अभी विजिलेंस ब्यूरो की रडार पर है. बीते सोमवार को पूर्व कांग्रेस विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों से भी पंजाब विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में करीब तीन घंटे तक कड़ी पूछताछ की गई थी. 

यह भी पढ़ें: Punjab Bypolls 2023 Dates: पंजाब में उपचुनावों का ऐलान, जानें जालंधर सीट पर कब पड़ेंगे वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget