एक्सप्लोरर

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी, पकड़ने गई पुलिस पर हमला, महिला SHO समेत गनमैन से मारपीट

Fazilka News: फाजिल्का में पुलिस टीम पर नशा तस्करों ने धावा बोल दिया. आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के मोबाइल और कागजात भी छीन लिये. मारपीट में महिला एसएचओ और गनमैन को चोट आई है.

Punjab Crime News: पंजाब में नशा तस्करों के हौसले बुलंद हैं. फाजिल्का के जलालाबाद में पुलिस टीम पर हमला हुआ है. सदर थाने की पुलिस को पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. ड्रोन मंगवाने वाला एनडीपीएस एक्ट का वांटेड था. सूचना थी कि एनडीपीएस एक्ट का वांटेड ढंडी कदीम के नजदीक एक घर में छिपा हुआ है. पुलिस की टीम आरोपी के ठिकाने पर रेड मारने गई. नशा तस्करों ने पुलिस टीम पर धावा बोल दिया. महिला एसएचओ अमरजीत कौर और गनमैन के साथ मारपीट की गई.

पुलिसकर्मियों के कागजात और मोबाइल भी छीन लिए गए. डीएसपी जितेंद्र सिंह गिल ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी. मुखबिर ने सूचना दी थी कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी हो रही है. उन्होंने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि ड्रोन मंगवाने वाले एनडीपीएस मुकदमे का वांटेड अमनदीप सिंह घर में छिपा हुआ है. महिला एसएचओ अमरजीत कौर की अगुवाई में दल बल को घर पर रेड मारने के लिए भेजा गया. नशा तस्करों ने महिला एसएचओ सहित दो गनमैन के साथ मारपीट की.

ड्रग तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

मारपीट में गनमैन की वर्दी फट गई. पुलिसकर्मियों से मोबाइल और कागजात भी छीन लिए गए. मामले में पांच महिलाओं सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. महिला समेत दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है. डीएसपी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आधा किलो होरोइन की तस्करी का मुकदमा दर्ज था. पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी है. पुलिस टीम के साथ मारपीट ने साबित कर दिया कि नशा तस्करों को कानून का खौफ नहीं है. 

(सुनील नागपाल की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

Punjab: पिता लगाते हैं अंडे की रेहड़ी, बेटी बनी महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम की कैप्टन, पहला मैच भी जीता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget