एक्सप्लोरर

Farmers Protest: शाहबाद में किसानों का हल्ला बोल, दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम, भारी पुलिस बल तैनात

कुरुक्षेत्र के शाहबाद में किसानों ने दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है. सूरजमुखी को एमएसपी पर खरीदने को लेकर किसानों ने जाम लगाया है. बीते शुक्रवार को जाम लगाने की चेतावनी दी गई थी.

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र और राजधानी चंडीगढ़ में सूरजमुखी को एमएसपी पर खरीदने को लेकर और भावांतर योजना में ना बेचने को लेकर शुक्रवार को किसानों और अधिकारियों के बीच मीटिंग हुई थी. इस बैठक में कहा गया था कि अगर समस्या का कोई समाधान नहीं निकलेगा तो उनके द्वारा 6 जून को शाहबाद में जाम लगाया जाएगा. किसानों की मांगे पूरी ना होने पर आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने शाहबाद में जाम लगा दिया. 

किसानों ने शाहाबाद जीटी रोड को किया जाम
हरियाणा सरकार ने सूरजमुखी को भावांतर योजना में खरीदने का निर्णय लिया है. जिसमें ₹4800 भाव तय किया गया है और भावांतर योजना के तहत ₹1000 किसान को दिए जाएंगे. कुल ₹5800 किसान को प्रति किवंटल सूरजमुखी पर दिया जाएंगे. लेकिन एमएसपी ₹6400 है जिस पर सरकार खरीद नहीं कर रही है. जिसके विरोध स्वरूप आज किसान शाहबाद में जीटी. रोड जाम कर दिया है. किसानों को रोकने के लिए शाहबाद में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं जगह-जगह बेरिकेट्स भी लगाए गए. अगर किसानों ने अपने वादे के अनुसार दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है.

‘सूरजमुखी की फसल भावांतर योजना में ना बेचने की अपील’
वहीं आपको बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश बैंस ने भी कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी कर किसानों से कहा था कि कोई भी किसान अपनी सूरजमुखी की फसल भावांतर योजना में न बेचें. आंदोलन के लिए तैयार रहे. बीते गुरुवार को किसान संगठनों ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात की थी लेकिन कोई सामाधान नहीं निकल पाया था.  राकेश बैंस ने बताया था कि शाहबाद में सूरजमुखी की पैदावार सबसे अधिक है. किसानों ने भावांतर योजना के तहत सूरजमुखी की खरीद शुरू नहीं होने दी. भारतीय किसान यूनियन की तरफ से कहा गया था कि जाम तब तक नहीं खोला जाएगा, जब तक एमएसपी पर सरकारी खरीद शुरू नहीं हो जाती.

यह भी पढ़ें: NIRF Rankings 2023: एनआईआरएफ रैंकिंग की टॉप-100 से गायब हुए हरियाणा के संस्थान, दीपेंद्र हुड्डा ने सीएम मनोहर लाल खट्टर पर साधा निशाना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget