एक्सप्लोरर

Farmers Protest: ...तो ड्रोन से बरसाए जाएंगे आंसू गैस के गोले, किसान आंदोलन से पहले पुलिस ने की टेस्टिंग

Delhi Farmers Protest: किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए हरियाणा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. यहीं नहीं किसानों को रोकने के लिए उन्हें दंगा-रोधी उपकरणों से लैस किया गया है.

Haryana News: किसानों के दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा में पंजाब की सीमाओं पर लगातार चौकसी बढ़ाई जा रही है. हरियाणा के अलग-अलग जिलों में अर्द्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस की कुल 114 कंपनियां तैनात की गई हैं. इसके साथ ही अंबाला में शंभू बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. हरियाणा पुलिस ने अंबाला के पास शंभू सीमा पर आंसू गैस के गोले छोड़ने वाले ड्रोन सिस्टम का भी परीक्षण किया.

किसानों के दिल्ली चलो मार्च को लेकर हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में भी भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. झज्जर के डीएसपी शमशेर सिंह ने कहा कि टिकरी बॉर्डर पर पुलिस ने तैयारी कर ली है. सीसीटीवी कैमरे और माइक लगा दिए गए हैं.पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. स्थिति के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ झाड़ौदा बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

सीसीटीवी कैमरों से भी रखी जा रही है नजर
हरियाणा के अलग-अलग जिलों में अर्द्धसैनिक बलों की 64 और हरियाणा पुलिस की 50 कंपनियां तैनात की गई है. इन जवानों को दंगा-रोधी उपकरणों से लैस किया गया है. इसके साथ ही उपद्रवियों और शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है. वहीं दूसरी तरफ से पुलिस सोशल मीडिया पर भी पूरी नजर रखे है अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

फतेहगढ़ साहिब से अंबाला के लिए रवाना हुए किसान
वहीं किसान अपने अपने ट्रैक्टरों के साथ पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से अंबाला के पास शंभू बॉर्डर की ओर बढ़ रहे हैं. वहीं फतेहगढ़ साहिब में मीडिया से बातचीत के दौरान पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई बैठक को लेकर कहा कि हम सरकार से बातचीत के लिए आगे भी दरवाजे खुले रखेंगे. अगर सरकार चाहे तो एमएसपी और अन्य मांगों को लेकर कभी भी घोषणा कर सकती है. उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से अब तक कुछ नहीं किया गया वो सिर्फ आंदोलन को टालना चाहती है.

यह भी पढ़ें: Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब में घना कोहरे, सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget