एक्सप्लोरर

Haryana: JJP विधायकों के पार्टी छोड़ने पर आ गई दुष्यंत चौटाला की प्रतिक्रिया, 'वह लोग लोकसभा चुनाव...'

Haryana Politics: दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल के साथ भी कई ऐसे दौर आए थे. लोग उनके साथ जुड़े और तमाम पदों पर बैठे थे. लेकिन, जब संघर्ष का दौर आया तो चौधरी देवीलाल को लोग छोड़ कर चले गए.

Haryana Politics News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से जननायक जनता पार्टी (JJP) में भगदड़ मची हुई है. पार्टी के चार विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है, जिसको लेकर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर गए, वह लोग लोकसभा चुनाव में भी पार्टी से दूरियां बना चुके थे. जब कार्यकाल खत्म हो जाता है तो इस्तीफा देना एक औपचारिकता मात्र जाती है.

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल के साथ भी कई ऐसे दौर आए थे. लोग उनके साथ जुड़े और तमाम पदों पर बैठे थे. लेकिन जब संघर्ष का दौर आया तो चौधरी देवीलाल को लोग छोड़ कर चले गए. विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी इतिहास रचने का काम करेगी.

पूर्व सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी की पीएसी की बैठक होगी. उसके अंदर जो भी साथी इच्छुक हैं, उनके नाम पर चर्चा होगी और तभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होगा. परिस्थितियां अनुकूल बनेंगी. त्रिशंकु नतीजों में भी जननायक जनता पार्टी की भूमिका मजबूत होगी और प्रदेश का नेतृत्व भी जननायक जनता पार्टी करेगी.

विनेश फोगाट के मामले पर क्या कहा?

पहलवान विनेश फोगाट के मामले को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा, हमारी बहन घर आई है. जिस तरह का ओलंपिक एसोसिएशन ने ऑर्डर दिया है. यह नियम हैं और नियमों के माध्यम से एक बार नहीं अनेक बार हुआ है कि लोगों को दिए गए मेडल भी वापस लिए गए हैं और बीच कंपटीशन में भी लोगों को डिसक्वालीफाई किया गया है. लेकिन, देश के लिए एक झटका था.

जेजेपी नेता ने कहा कि अगर विनेश मेडल लेकर आतीं तो जो पदक में हरियाणा की हिस्सेदारी 90 फीसदी होती. मेडल के बाद हमारी जो ग्लोबल रैंकिंग 71वीं है, वह शायद 52 या 53 पर आ जाती. यह पूरे देश के लिए बड़ा झटका है.

इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम ने नूंह जिले के पुनहाना शहर में जमालगढ़ रोड पर स्थित पार्टी की महिला सेल की पूर्व अध्यक्ष नफीसा के अस्पताल और जच्चा-बच्चा केंद्र का उद्घाटन किया. इसके बाद दुष्यंत सिंह चौटाला नूंह विधानसभा के पार्टी के दिवंगत नेता चौधरी बदरुद्दीन के पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget