एक्सप्लोरर

Nuh Violence: नूंह हिंसा से जुड़ी कोई भी फेक जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर तो खैर नहीं! पुलिस ने जारी किया अलर्ट

नूंह हिंसा को लेकर कोई भी जानकारी या भड़काऊ पोस्ट करने वाले के साथ-साथ उस पोस्ट को शेयर, लाइक या फॉरवर्ड करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फरीदाबाद पुलिस ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है.

Haryana News: हरियाणा के नूंह में फैली हिंसा के बाद फरीदाबाद पुलिस ने अलर्ट जारी किया है. फरीदाबाद पुलिस के ट्वीटर अकाउंट से एक पोस्टर शेयर कर लिखा गया है कि सौहार्द बिगाड़ने से जुड़ी खबरें फॉरवर्ड करने वाले फरीदाबाद साइबर पुलिस की रडार पर रहेंगे. पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने साइबर थाना, खुफिया पुलिस, सिक्योरिटी एजेंटस के साथ मीटिंग कर ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उसकी सूची जारी करने के लिए कहा है. जो व्यक्ति सोशल मीडिया पर जातिगत, धार्मिक भेदभाव व झूठी अफवाह फैलाने जैसे संबंधित पोस्ट को किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर लोगों को भ्रमित कर रहे है.  

‘अफवाहें फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई’
पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार ऐसे लोगों पर खुफिया तंत्र, मुखबर तंत्र और साइबर पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही है. भड़काऊ पोस्ट करने या शेयर, लाइक, फॉरवर्ड करने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा.

घटना को लेकर क्या बोले गृह मंत्री
नूंह हिंसा को लेकर गृह मंत्री अनिल विज का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि जो हिंसा हुई है उसे देखकर यहीं लगता है कि इस हिंसा का कोई मास्टर माइंड जरूर है, जिसने ये पूरा षडयंत्र रचा है. क्योंकि इतनी बड़ी घटना कोई अचानक भड़की हिंसा नहीं हो सकती, जिस तरह से हिंसा के दौरान पत्थरों, हथियारों, गोलियों का इस्तेमाल किया गया है. उससे यहीं साफ होता है कि इस हिंसा का कोई मास्टर माइंड है. उन्होंने कहा कि हिंसा की घटना को लेकर विस्तृत जांच करवाई जाएगी, साथ ही इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

हिंसा के बाद अभी कैसी है स्थिति
हरियाणा सरकार के एक अधिकारी के अनुसार अभी नूंह, सोहना और आसपास के जिलों में स्थिति नियंत्रण में है. अर्धसैनिक बलों की 13 कंपनियां वहां तैनात की गई हैं. 6 और कंपनियां जल्द पहुंचेंगी. फ़रीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम में कोई कर्फ्यू नहीं लगाया गया है, हालांकि इन जिलों में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए धारा 144 लगाई गई है. 

यह भी पढ़ें: Haryana Nuh Violence: नूंह हिंसा पर बोले गृह मंत्री अनिल विज- ऐसे नहीं भड़की हिंसा, किसी ने बोया जहर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget