एक्सप्लोरर

Gurugram Crime: गुरुग्राम के गेस्ट हाउस में इलाज के बहाने डॉक्टर ने महिला से रेप, कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर दिया था नशीला पदार्थ

गुरुग्राम में एक महिला मरीज के साथ डॉक्टर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. महिला का कहना है वो अपनी दोस्त के कहने पर डॉक्टर से मिलने गई थी. जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम से एक महिला से डॉक्टर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि वो गुरुग्राम के सेक्टर-40 में एक गेस्ट हाउस में इलाज कराने गई थी इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पीड़ित महिला ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 36 वर्षीय महिला की ओर से दायर की गई शिकायत के अनुसार खराब स्वास्थ्य के बाद वह राकेश नाम के एक डॉक्टर से मिलने पहुंची थी.

महिला को अपनी दोस्त से मिली थी डॉक्टर की जानकारी
पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसे अपनी एक दोस्त के जरिए डॉक्टर के बारे में पता चला था. पीड़ित महिला ने कहा शाम करीब पांच बजे मैं गेस्ट हाउस पहुंची. मुझे एक कमरे में बुलाया गया जहां मेरी दोस्त और डॉक्टर साथ में शराब पी रहे थे. मैंने एक कोल्ड ड्रिंक पी जो मेरी दोस्त ने मुझे दी थी और मुझे थोड़ा चक्कर आने लगा. इसी बीच, मेरी दोस्त यह कहकर बाहर चली गई कि उसे किसी से बहुत जरूरी मिलना है. उसके जाने के बाद डॉक्टर ने मेरे साथ दुष्कर्म किया. घर पहुंचने के बाद मैं पुलिस के पास गई.

आरोपी डॉक्टर की तलाश जारी
सोमवार को गुरुग्राम के सेक्टर-40 पुलिस थाने में राकेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. गुरुग्राम के सेक्टर-40 थाने के प्रभारी सतीश कुमार ने कहा हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं और राकेश की तलाश कर रहे हैं. गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आरोपी चिकित्सक है या नहीं. पुलिस का कहना है कि हम महिला की दोस्त को भी जांच में शामिल होने के लिए कहेंगे कि इस पूरे मामले में उसकी क्या भूमिका रही है. 

यह भी पढ़ें: Patiala: गुरुद्वारे परिसर में शराब पी रही महिला को मारी गई थी गोली, पुलिस जांच में सामने आई बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget