एक्सप्लोरर

Divya Pahuja Case: गुरुग्राम में हुआ दिव्या पाहुजा का अंतिम संस्कार, जानें- पूर्व मॉडल मर्डर केस में अब तक क्या-क्या हुआ?

Divya Pahuja Murder Case: दिव्या पाहुजा का शव शनिवार को हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में एक नहर से बरामद किया गया था. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव दिव्या के परिवार को सौंप दिया था.

Haryana: गुरुग्राम की पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा का शव ग्यारह दिन बाद 13 जनवरी को फतेहाबाद जिले की एक नहर से बरामद किए जाने के बाद रविवार को उसके परिवार के सदस्यों ने अंतिम संस्कार किया. यहां के एक होटल में दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 27 वर्षीय दिव्या की कथित तौर पर होटल सिटी प्वाइंट के मालिक अभिजीत सिंह ने हत्या कर दी थी. वह इसी होटल के एक कमरे में रह रही थी. रविवार देर शाम उसके परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया. रविवार दोपहर को हिसार में एक मेडिकल बोर्ड की ओर से पोस्‍टमार्टम किए जाने के बाद उसका शव गुरुग्राम लाया गया.

दिव्या का शव शनिवार को हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में एक नहर से बरामद किया गया. गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, "पोस्टमार्टम के बाद शव दिव्या के परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया. उन्होंने यहां गुरुग्राम में उसका अंतिम संस्कार किया." इस बीच, मामले के एक आरोपी बलराज गिल को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. गिल को 11 जनवरी को कोलकाता में गिरफ्तार किया गया था. गिल ने कथित तौर पर 2 जनवरी को दिव्या की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगा दिया था.

रिलेशनशिप में थे दिव्या और अभिजीत

कोलकाता में गिरफ्तारी के बाद गिल को गुरुग्राम लाया गया और रविवार को एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक, दिव्या और अभिजीत रिलेशनशिप में थे. अभिजीत ने पुलिस को बताया कि जब दिव्या ने अपने मोबाइल फोन से उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें हटाने से इनकार कर दिया तो उसने गुस्से में आकर दिव्‍या के सिर में गोली मार दी. अभिजीत का कहना है कि दिव्‍या ब्‍लैकमेल करती थी. उससे अक्‍सर पैसे मांगा करती थी. हालांकि, पुलिस को अभी तक हत्या में इस्‍तेमाल किया गया हथियार बरामद नहीं हुआ है. कथित तौर पर अभिजीत ने दिव्या की हत्या के बाद रिवॉल्‍वर फेंक दी थी.

अब तक कुल 6 लोग गिरफ्तार

बलराज गिल ने ट्रांजिट रिमांड के दौरान खुलासा किया था कि उसने और रवि बंगा ने दिव्या के शव को पटियाला की बखरा नहर में फेंक दिया था. 2 जनवरी से दिव्या के शव के साथ फरार हुए बलराज और अमित की तलाश में गुरुग्राम पुलिस की पांच टीमें लगी हुई थीं. दिव्या के शव की पहचान उसकी पीठ पर बने टैटू से हुई. साथ ही, बलराज गिल की गिरफ्तारी के बाद शव को ठिकाने लगाने के बारे में भी सुराग मिला. दिव्या की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह, उसके सहयोगी ओम प्रकाश, हेमराज, बलराज गिल, परवेश और एक महिला मेघा समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. महिला ने दिव्या के दस्तावेज और निजी सामान छिपाने में अभिजीत की मदद की थी.

संदीप गाडोली मामले में जेल गई थी दिव्या

ओम प्रकाश और हेमराज ने अभिजीत को दिव्या के शव को बीएमडब्ल्यू कार के बूट में खींचने में मदद की थी. परवेश ने अभिजीत को दिव्या की हत्या के लिए हथियार मुहैया कराया था. दिव्या जेल में बंद गैंगस्टर बिंदर गुज्जर के जरिए अभिजीत के संपर्क में आई. बिंदर गुज्जर को गैंगस्टर संदीप गाडोली के कथित 'फर्जी एनकाउंटर' का मुख्य साजिशकर्ता बताया जाता है. गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, 2016 में दिव्या को गैंगस्टर की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. उसने सात साल जेल में बिताए. उसे पिछले साल जून में बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दी थी. वह मुंबई से आकर गुरुग्राम के होटल सिटी प्वाइंट में रहने लगी. उधर, दिव्या के परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या की साजिश अभिजीत के साथ मिलकर संदीप गाडोली के परिवार वालों ने रची थी.

ये भी पढ़ें- Haryana News: जींद में जातिसूचक गाना बजाने पर बवाल, बंद करने को नहीं हुए राजी तो हो गई मारपीट, हमले में 3 लोग घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget