एक्सप्लोरर

NIA Raid: गैंगस्टर्स पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी, फिरोजपुर जिले में तीन जगहों पर NIA की रेड

पंजाब समेत अन्य राज्यों में आज एनआईए द्वारा अपराधियों पर दबिश दी जा रही है. फिरोजपुर समेत मुदकी और तलवंडी में भी एनआईए ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

Punjab News: पंजाब में गैंगस्टर्स और उनके गुर्गो पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है. एनआईए की टीम गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए फिरोजपुर जिले में पहुंची. एनआईए ने फिरोजपुर में 3 अलग-अलग जगहों पर रेड मारी और अपराधियों के रिकॉर्ड को खंगाला. इस दौरान एनआईए ने घरों के बाहर ना तो किसी को जाने दिया ना ही आने दिया. मुदकी, तलवंडी और फिरोजपुर में एनआईए ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. इस दौरान अधिकारियों ने कैमरे के सामने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. 

श्री मुक्तसर साहिब में भी एनआईए की रेड
पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिल में भी एनआईए की टीम ने रेड मारी. इस दौरान अपराधियों को लेकर लोगों से भी पूछताछ की गई. एनआईए की टीम द्वारा संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. एसटीएफ की कई टीमों ने कई अन्य गांवों में बदमाशों के घरों पर भी रेड मारी है. 

बहादुरगढ़ में भी मारी गई रेड
हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर के भगत सिंह कॉलोनी में भी एनआईए द्वारा रेड मारी गई. भूपेंद्र उर्फ खली के घर पर यह रेड मारी गई थी. भूपेंद्र नीरज बवाना गैंग का सदस्य है. उसपर लूट और छीना झपटी समेत कई मामले दर्ज है. 7 महीने पहले भी भूपेंद्र उर्फ खली के घर रेड मारी गई थी. इस दौरान उसके घर से 12 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे. इस दौरान एनआईए द्वारा नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था. लेकिन कोई संतोषजनक जवाब ना मिल पाने की वजह से एनआईए ने एक बार फिर आज सुबह रेड मारी. झज्जर जिले के गांव डीघल का रहने वाला भूपेंद्र उर्फ खली झज्जर में शराब के 5 ठेके भी चलाता था. इसी तरह झज्जर जिले के गांव बिसान, लगरपुर में भी एनआईए ने रेड मारी है. इन तीनों जगह रेड कर पुलिस ने गैंगस्टर नीरज बवाना से जुड़े लोगों से पूछताछ की है. 

यह भी पढ़ें: Fatehabad: बिजली निगम के SDO पर भड़के मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, सस्पेंड करने का दिया आदेश, जानिए क्या रही वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget