एक्सप्लोरर

Haryana Politics: खट्टर-दुष्यंत की जोड़ी पर फिर आक्रमक हुए कांग्रेस के SRK, बोले- 'ऐसा लग रहा है सब कुछ भगवान...'

सीईटी के स्क्रीनिंग टेस्ट में 41 प्रश्न ग्रुप-57 के पेपर में रिपीट होने के बाद भी सरकार इस परीक्षा को कैंसिल करने के मूड में नहीं है. जिसको लेकर कांग्रेस लगातार गठबंधन सरकार पर निशाना साध रही है.

Haryana News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सीईटी के स्क्रीनिंग टेस्ट में 41 प्रश्न ग्रुप-57 के पेपर में दोहराने को लेकर विपक्ष पूरी तरह से खट्टर सरकार पर हावी है. कांग्रेस के SRK यानि शैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर जोरदार हमला बोला है. यहीं नहीं गठबंधन सरकार को “पेपर लीक माफिया” की सरकार भी बताया है. 

आपको बता दें कि 41 प्रश्न दोहराने को लेकर सरकार ने एजेंसी से जवाब मांगा था लेकिन एजेंसी 3 दिन बीत जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं दे पाई तो सरकार एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी में है. लेकिन सरकार सीईटी को कैंसिल कर दोबारा परीक्षा करवाने के मूड में नहीं है जिसको लेकर विपक्ष लगातार खट्टर सरकार को घेर रहा है.

‘बुलडोजर के नीचे कुचल दिया युवाओं का भविष्य’

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर खट्टर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि खट्टर सरकार की कारस्तानी देखिए, 100 में से 41 सवाल जो 6 अगस्त के पेपर में आए, वो 7 अगस्त के पेपर में रिपीट हो गए, यानी पेपर लीक का आजमाया तरीका, पर कोई जुम्मेवार नहीं. हरियाणा पुलिस कहती है कि 6 अगस्त का पेपर लीक हो गया, जींद में आरोपी पकड़ लिए, खूब अखबारों में खबर और फोटो छपी, पर अब कोई दोषी नहीं. पेपर सेट करने वाली तथाकथित एजेंसी को खट्टर सरकार ने नोटिस दिया कि 100 में से 41 सवाल रिपीट कैसे हुए, अब एजेंसी जबाब भी देने से इंकार कर खट्टर सरकार को ठेंगा दिखा रही है, पर खट्टर-दुष्यंत की जोड़ी के पास कोई हल नहीं. HSSC का चेयरमैन व मेम्बर खट्टर जी ने लगाए, पर अब कहते हैं उनसे कोई सरोकार नहीं. हरियाणा के युवा पूछते हैं कि “पेपर लीक माफिया” की सरकार ने गुणी “युवाओं के भविष्य” को “बुलडोजर के नीचे कुचल” दिया, पर उनके लिए श्रीमान खट्टर-दुष्यंत की जोड़ी के पास कोई जबाब है या अब हरियाणा के युवाओं से भी कोई सरोकार नहीं! जबाब दो, हिसाब दो!

दिशा हीन और गुमराह है खट्टर सरकार

वहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने भी ट्वीट कर निशाना साधते हुए लिखा कि- घर के बच्चे वैसा ही व्यवहार करते हैं जैसे संस्कार उन्हें घर के बड़ों से सीखने को मिलते हैं. जिस एजेंसी को पेपर के लिए नियुक्त किया गया उसका चुनाव किसने किया था? जिस पैनल ने पेपर बनाया क्या उन्हे मनमर्जी चलाने के लिए स्वतंत्र छोड़ दिया गया? HSSC ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन नहीं किया और आप मूकदर्शक बने रहे. आपके वक्तव्य से पता चलता है कि आपके पास हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य की कोई नीति नहीं है. "दिशा हीन" एवं "गुमराह"  सरकार बन चुकी है खट्टर सरकार.

‘जिम्‍मेदारों ने हर चीज से पल्‍ला झाड़ लिया’

इसके अलावा कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने ट्वीट कर लिखा कि- हैरत है Group-C भर्ती पेपर में 41 प्रश्‍न रिपीट करने वाली एजेंसी भी सरकार को जवाब नहीं दे रही. HSSC पेपर दोबारा करवाने के मूड में नहीं. ऐसा लग रहा है सब कुछ भगवान भरोसे है, क्‍योंकि जिम्‍मेदारों ने तो हर चीज से पल्‍ला झाड़ लिया. 

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: गवर्नर vs सीएम की लड़ाई में नवजोत कौर की एंट्री, भगवंत मान से बोलीं- 'किसी के पास अधिकार नहीं कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget