एक्सप्लोरर

Punjab Election: कांग्रेस पार्टी ने सीएम पद के उम्मीदवार पर तोड़ी चुप्पी, इन्हें बनाया जाएगा चेहरा

Punjab Election: कांग्रेस पार्टी के भीतर सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. कांग्रेस ने हालांकि इस पूरे मामले पर सफाई दी है.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान होने के बावजूद सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक सीएम पद के उम्मीदवार का नाम साफ नहीं किया गया है. कांग्रेस पार्टी ने हालांकि साफ कर दिया है कि विधानसभा चुनाव में किसी एक व्यक्ति को चेहरा बनाकर किस्मत नहीं आजमाई जाएगी. कांग्रेस पार्टी सिद्धू, चन्नी और सुनील जाखड़ तीनों का चेहरा आगे करेगी.

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने पंजाब के सीएम पद के उम्मीदवार के बारे में बात की है.  उन्होंने कहा कि ''पंजाब में कांग्रेस पार्टी का चुनाव मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और कैम्पेन कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के चेहरे पर लड़ा जाएगा. चन्नी और सिद्धू ये दोनों मिलकर एक और एक ग्यारह हैं. साथ में सुनील जाखड़ कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष, तीनों मिलकर 111 हैं.''

बता दें कि चुनाव आयोग पंजाब सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा शनिवार को कर चुका है. 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में कांग्रेस ने साल 2017 में 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी. सूत्रों के अनुसार इस बार कांग्रेस पार्टी लगभग 68 मौजूदा विधायकों को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है. 

पार्टी में कायम है आंतरिक कलह

हालांकि कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की आंतरिक कलह से जूझना पड़ रहा है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू लगातार पार्टी पर खुद को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने के दबाव बना रहे हैं. लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा कदम उठाकर दलित वोटर्स की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती है.

कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू पर सवाल उठाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं. सुनील जाखड़ ने हाल ही में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में पंजाब सरकार के रवैए की आलोचना की थी.

Punjab Election: अमरिंदर सिंह ने तेज की विधानसभा चुनाव की तैयारियां, पंजाब लोक कांग्रेस में हुई बड़े पैमाने पर नियुक्तियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget