एक्सप्लोरर

Punjab News: कांग्रेस नेता अश्वनी सेखड़ी बीजेपी में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिलाई सदस्यता

Chandigarh News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में मंगलवार को यहां पार्टी में शामिल हो गए.

Punjab News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी (Ashwani Sekhri) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) की मौजूदगी में मंगलवार को यहां पार्टी में शामिल हो गए. दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने और पार्टी में शामिल होने का इरादा जताने के कुछ दिनों बाद सेखड़ी भाजपा से जुड़ गए. अश्वनी सेखड़ी 1985, 2002 और 2012 में तीन बार बटाला विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं.

अश्वनी सेखड़ी भाजपा में हुए शामिल
बता दें, अश्वनी सेखड़ी (Ashwani Sekhri) ने 2002 से 2007 के बीच अमरिंदर सिंह नीत तत्कालीन सरकार में मंत्री पद भी संभाला. सेखड़ी ने 16 जुलाई को दिल्ली में शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं. पंजाब कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और जयवीर शेरगिल के बाद अब अश्वनी सेखड़ी ने बीजेपी का दामन थामा. पार्टी के सूत्रों का कहना था कि सेखड़ी पीपीसीसी अध्यक्ष राजा वड़िंग के कामकाज से असंतुष्ट थे और उनके द्वारा लगातार खुद को नजरअंदाज किया जा रहा था.

सुनील जाखड़ की रणनीति से बीजेपी मजबूत दिखाई दे रही है
पंजाब में बीजेपी की तरफ से बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की रणनीति से बीजेपी के मजबूती बढ़ती दिखाई दे रही है. जाखड़ की कांग्रेस में भी एक मजबूत पकड़ मानी जाती थी. जिसकी वजह से आज कांग्रेस के नेता भी बीजेपी में उनके नेतृत्व में जुड़ना चाह रहे है. प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जाखड़ कह भी चुके है कि बीजेपी पंजाब में ऐसी मौजूदगी बनाने की तैयारी में है जहां उसे किसी और साथी के सहारे की जरूरत न पड़े.

ये भी पढ़ें: Haryana Politics: हरियाणा में बीजेपी से नाराज हुए नेता, 100 ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget