एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा पंचायत चुनावों में सीधी लड़ाई के लिए कांग्रेस-बीजेपी ने कसी कमर, AAP ने लिया ये बड़ा फैसला

Haryana News: जहां भाजपा-कांग्रेस पार्टी चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने में सावधानी बरतती दिख रही हैं, वहीं आप ने पार्टी चुनाव चिह्र पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

Haryana Panchayat Election: पंचायत चुनावों का रास्ता साफ होने के साथ ही राज्य की दो प्रमुख पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस ने अप्रत्यक्ष लड़ाई की तैयारी शुरू कर दी है. कोरोना के कारण राजनीतिक गतिविधियों में ज्यादा हलचल तो दिखाई नहीं दे रही है लेकिन सभी राजनीतिक दलों ने पंचायत चुनावों और नगरपालिका चुनावों के लिए जन संपर्क कार्यक्रम शुरू किए हैं.  इन चुनावों में आम आदमी पार्टी ने भी अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया है. यही नहीं AAP ने पार्टी के चुनाव चिह्न पर ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

पार्टी चुनाव चिह्र पर चुनाव लड़ने से बच रहे अन्य दल
आम तौर पर राजनीतिक दल पीआरआई (पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद) चुनाव पार्टी के प्रतीकों पर नहीं लड़ते हैं, लेकिन उम्मीदवारों को परोक्ष रूप से राजनीतिक दलों द्वारा समर्थन दिया जाता है. सभी दलों के पार्टी कैडर पंचायत चुनाव लड़ते हैं, जिन्हें पार्टी संगठन में एक बड़ी भूमिका निभाने के तौर पर जाना जाता है. इन चुनावों में राजनीतिक दलों की भूमिका स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, लेकिन फिर भी उम्मीदवार आम तौर पर खुद को निर्दलीय कहलाना पंसद करते हैं. पिछले जिला परिषद के चुनावों में बीजेपी ने पार्टी चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लड़ा था.

बीजेपी-जेजेपी के खिलाफ जनता- कांग्रेस

यह कहते हुए कि कांग्रेस आमतौर पर पार्टी के चुनाव चिन्ह पर पंचायत चुनाव नहीं लड़ती है विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने दावा किया कि इस बार जनता भाजपा और जेजेपी सरकार के खिलाफ है. वहीं, बीजेपी के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि वैसे तो अभी  पंचायत चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़ने पर कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन हम पार्टी के चुनाव चिन्ह पर जिला परिषद का चुनाव लड़ने को तैयार हैं.

पंजाब में ऐतिहासिक जीत के बाद AAP के हौंसले बुलंद
जहां भाजपा, जेजेपी और कांग्रेस  पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने पर असमंजस की स्थिति में दिखाई दे रही हैं. वहीं पंजाब में अपनी ऐतिहासिक जीत से उत्साहित आप ने  पहले ही पंचायती राज चुनाव और नगर निगम चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़ने की घोषणा कर दी है. आप के उत्तर क्षेत्र सचिव योगेश्वर शर्मा ने कहा, 'हम अपना पहला पंचायत चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और हमें बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार की जनविरोधी नीतियों की पृष्ठभूमि में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है.' इस बीच, भाजपा की गठबंधन सहयोगी जेजेपी ने भी पंचायत चुनावों के लिए जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है. इससे ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि वह अकेले चुनाव लड़ सकती है.

यह भी पढ़ें:

Haryana Panchayat Election: हरियाणा में पंचायत चुनाव को मिली हरी झंडी, जुलाई तक हो सकते हैं इलेक्शन

Haryana News: हरियाणा में 10वीं, 12वीं के छात्रों को बांटे गए टैबलेट, छात्रों के लिए सीएम ने की कई अहम घोषणाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget