एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब के मोहाली में टूरिज्म समिट का हुआ आयोजन, CM भगवंत मान के साथ दिखे कपिल शर्मा

Punjab Tourism Summit: पंजाब के मोहाली शहर में टूरिज्म समिट का आय़ोजन किया गया था जिसमें कॉमेडियन कपिल शर्मा पहुंचे और उन्होंने सीएम भगवंत मान के साथ मंच साझा किया.

Punjab News: पंजाब सरकार ने मोहाली में टूरिज्म समिट (Tourism Summit) का आयोजन किया. इस समिट का उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने किया. इस मौके पर पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) मौजूद रहीं, जबकि चीफ गेस्ट के रूप में जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma)  पहुंचे. समिट की शुरुआत में पंजाब के रोपड़ और फतेहगढ़ साहिब जिले में मौजूद हड़प्पा के पुरातन जगहों का जिक्र किया गया. महाभारत के पांडवों से संबधित पठानकोट के शिवा मंदिर की गुफा से लेकर अमृतसर के राम तीर्थ मंदिर का भी जिकर किया गया. पंजाब के सिख धर्म की बात की गई .

अनमोल गगनमान ने बताया कि धार्मिक टूरिज्म में पंजाब सबसे आगे है. एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु हर रोज स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने आते हैं. 25 हजार से ज्यादा लोग बॉर्डर पर रीट्रीट सैरेमनी देखने पहुंचते हैं. पंजाब खुशियां बांटने वाली धरती है. यहां की ऊर्जा अलग है. उधर, इस समिट में पहुंचे कपिल शर्मा ने कहा कि ''मैं पंजाब में पैदा हुआ और इतने साल मेरी जिंदगी पंजाब में बीती. मैं पिछले 15 साल से बॉम्बे में रह रहा हूं. इस समिट में आने के बाद ही मुझे पता चला कि पंजाब में ये सारी जगहें भी हैं. मैं चाहता हूं कि पूरी दुनिया से आकर लोग पंजाब को जानें और पंजाब के लोगों की खुबसूरती पूरी दुनिया तक पहुंचे.''

पंजाब की संस्कृति पूरी दुनिया में पहुंचनी चाहिए- सीएम मान
पंजाब के सीएम भगंवत मान ने कहा कि ''भारत एक अंगूठी है तो पंजाब उसमें जड़ा हुआ एक नग है. पंजाब की संस्कृति और विरासत बहुत महान है और हमारा यही मकसद है कि पंजाब की विरासत दुनिया तक पहुंचे.  गुरू नानक देव जी ने पंजाबियों को लंगर प्रथा सिखाई जो कभी खत्म नहीं होगी. पंजाबी खाना और पंजाबी गाना हर जगह फेमस हो चुका है. पंजाब को नंबर वन बना दो फिर देश नंबर वन बन जाएगा.''

इन फिल्मों का समिट में हुआ जिक्र
इस दौरा पंजाबी बैकग्राउंड पर बनी फिल्मों और पंजाबी कलाकारों का भी जिक्र किया गया. इसमें दिलवाले दुलहनियां ले जाएंगे, लाल सिंह चड्ढा, वीर जारा, रंग दे बसंती, जब वी मेट पर चर्चा की गई. वहीं, पंजाबी कलाकारों कपिल शर्मा, दिलजीत दोसांझ, गिपी गरेवाल, गुरदास मान , एपी ढिलो और बी पराक का भी खास तौर पर जिक्र किया गया.

ये भी पढ़ेंHaryana: गुरुग्राम के ग्रामीण भूमि अधिग्रहण के खिलाफ, धरने पर बैठे किसानों की सरकार को चेतावनी- 'उचित मुआवजा दो या...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget