एक्सप्लोरर

Haryana Politics: बेरोजगारी के मुद्दे पर CM खट्टर का विपक्षी दलों पर पलटवार, बताया राजनीतिक दुष्प्रचार

Haryana Unemployment Issue: हरियाणा में बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियां लगातार प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार को घेरती नजर आई हैं. अब सीएम ने पलटवार करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा है.

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विपक्षी दलों द्वारा बेरोज़गारी के मुद्दे पर उनकी सरकार को निशाना बनाने पर बुधवार को पलटवार करते हुए कहा कि उनका दावा ‘ राजनीतिक दुष्प्रचार’ है. बेरोजगारी के संबंध में विपक्षी नेताओं की टिप्पणियों को खारिज करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि वे नौ प्रतिशत से 35 फीसदी तक के आंकड़ों का हवाला देते हैं. उन्होंने कहा कि वे (विपक्षी नेता) खुद बेरोजगारी दर का वास्तविक आंकड़ा नहीं जानते हैं.

सीएम खट्टर ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में वास्तविक बेरोजगारी दर लगभग 8.5 प्रतिशत है. उन्होंने विपक्ष के 34 प्रतिशत तक के दावों को महज राजनीतिक दुष्प्रचार कहकर खारिज कर दिया. कारोबार करने में आसानी के मामले में हरियाणा की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए, सीएम खट्टर ने रेखांकित किया कि राज्य निवेश के लिए एक पसंदीदा स्थान बन गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में सरकार ने सफलतापूर्वक 30 लाख लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं.उन्होंने कहा कि बैंकों के माध्यम से व्यक्तियों को ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार की सुविधा मुहैया कराने का भी प्रयास किया गया है.

2,024 करोड़ रुपये की 153 परियोजनाओं का उद्घाटन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हिसार जिले के लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक राज्य स्तरीय समारोह में 2,024 करोड़ रुपये की कुल 153 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास के बाद लोगों को संबोधित किया. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, विकास पहल में 686 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली 76 परियोजनाओं का उद्घाटन और 1,338 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली 77 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है.

पिछली सरकारों पर क्षेत्रवाद का लगाया आरोप

सीएम खट्टर ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए सरकार के व्यवस्थागत बदलावों पर भी प्रकाश डाला, खासकर भर्ती और स्थानांतरण प्रक्रियाओं में, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के दौरान क्षेत्रवाद था और विशिष्ट क्षेत्रों में विकास कार्य किए गए थे. उन्होंने कहा इसके विपरीत, हमारी सरकार ने सभी क्षेत्रों में समान विकास सुनिश्चित किया है. 

यह भी पढ़ें: Gurugram: गुरुग्राम रेलवे स्टेशन की कायापलट की तैयारी, 295.28 करोड़ रुपये से होगा सौंदर्यीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget