एक्सप्लोरर

CM मान ने जारी किया वीडियो संदेश, कहा- BJP पर सत्ता का नशा सवार, हमारे विधायक पंजाब के वफादार

ऑपरेशन लोटस का दावा करते हुए बीजेपी पर सीएम भगवंत मान ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि 'BJP पर सत्ता का नशा सवार है.'

Punjab Politics: पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी ने उनके विधायकों खरीदने की कोशिश की है. अब इस मुद्दे पर सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने भी प्रतिक्रिया दी है. मान ने इस बाबत ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो भी ट्वीट किया है. उन्होंने कहा- हम पंजाबी अपनी मिट्टी के वफादार होते हैं. BJP पर सत्ता का नशा सवार है. लोग वोट नहीं दें तो वह विधायक खरीदने का रास्ता चुनते हैं. लेकिन मैं BJP से कहना चाहता हूं - सिकंदर को भी पंजाबियों ने रोका था. मुझे अपने विधायकों पर यकीन है कि वह अपनी धरती और पंजाब के प्रति वफादार रहेंगे.

उन्होंने कहा कि हमारे देश को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है लेकिन बीते कई सालों से लोकतंत्र की हत्या भी सबसे ज्यादा हमारे देश में हो रही है. सीएम ने कहा कि लालच देकर विधायकों को खरीदा जा रहा है. बीते दिनों उन्होंने (बीजेपी)  दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के विधायकों को खरीदने की कोशिश की लेकिन वो अपनी निष्ठा से डिगे नहीं.

पंजाब: विधायकों को खरीदने के दावे के बीच DGP से मिलेंगे AAP विधायक, BJP बोली- विद्रोह कर सकते हैं AAP के MLA

'बीजेपी इस गलतफहमी में ना रहे कि...'
सीएम ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पंजाब में 6-7 विधायकों को लालच दिया. उनसे कहा कि वह अगर पार्टी में आ जाएं तो उनकी बात हाईकमान से कराई जाएगी. वो पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं और लोगों को कई किस्म के लालच दे रहे हैं लेकिन हम पंजाब के लोग मिट्टी के प्रति वफादार होते हैं.

AAP नेता ने कहा कि बीजेपी इस गलतफहमी में ना रहे कि वह हमारे विधायकों को खरीद लेंगे. ऐसा नहीं होगा. मुझे भरोसा है कि हमारे विधायक अपनी मिट्टी के प्रति वफादारी दिखाएंगे, और वो वफादार हैं भी. हम एक साथ पंजाब को शानदार बनाने का सपना साकार करेंगे. 

Punjab News: सीएम भगवंत मान ने कहा- अग्निपथ रैलियों को पूरा सहयोग के निर्देश दिए गए हैं, सेना अधिकारी ने दी थी यह चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget