एक्सप्लोरर

पंजाब: विधायकों को खरीदने के दावे के बीच DGP से मिलेंगे AAP विधायक, BJP बोली- विद्रोह कर सकते हैं AAP के MLA

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि उनके विधायकों को बीजेपी ने खरीदने की कोशिश की है. आप की पंजाब इकाई के चीफ हरपाल चीमा ने कहा कि विधायक, DGP से मिलेंगे.

Punjab Politics: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में ऑपरेशन लोटस चला रही है. AAP की ओर से दावा किया गया है कि पार्टी के विधायकों को बीजेपी की ओर ेस 25-25 करोड़ रुपये के ऑफर दिए गए हैं. AAP की पंजाब इकाई के चीफ हरपाल चीमा ने इस बाबत मंगलवार को प्रेस वार्ता कर दावा किया था.

इस बीच पंजाब में AAP के विधायक राज्य के पुलिस महानिदेशक से मिलने गए. AAP के विधायक खरीद फरोख्त के आरोप में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से मिले और अपनी शिकायत दर्ज कराई. हालांकि बीजेपी ने AAP के दावे को झूठा बताया है. 

AAP ने बुधवार को भी एक प्रेस वार्ता में कहा कि जहां लोग इनको सत्ता में नहीं लाते वहाँ CBI- ED और दलालों के जरिए विधायकों को तोड़कर सरकार बनाती है. यही ऑपरेशन लोटस है. AAP नेता ने कहा- मध्यप्रदेश , महाराष्ट्र और झारखंड के बाद दिल्ली में 800 करोड़ से सरकार गिराने की कोशिश की पर फेल रहे. उन्होंने दावा किया कि अब बीजेपी ने पंजाब में ऐतिहासिक बहुमत को तोड़ने के लिए ऑपरेशन लोटस चलाया.  प्रेस वार्ता में हरपाल चीमा ने दावा किया कि जालंधर के विधायक शीतल अंगुराल की कल धमकाया गया. उन्होंने कहा कि डीजीपी से फिक्सिंग में शामिल बीजेपी के दलालों की शिकायत और सबूत देंगे.

Punjab News: अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर सेना ने पंजाब सरकार को दी यह चेतावनी, राज्य सरकार ने कहा- सब चंगा सी

आप के आरोपों पर बीजेपी ने दिया ये जवाब
वहीं आप के आरोपों पर बीजेपी की पंजाब इकाई के पूर्व प्रभारी ने कहा कि ये सभी दावे बेबुनियाद है. बीजेपी के पूर्व पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम  ने कहा कि यह कोई नया नहीं है. आम आदमी पार्टी इस तरीके के बेबुनियाद आरोप दिल्ली में भी लगा चुकी है और अब पंजाब में लगा रही है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में तो अब तक वह भी कोई नाम बता नहीं पाए. पंजाब में भी इस वजह से ऐसे आरोप लगा रहे हैं क्योंकि उनकी सरकार कोई काम कर नहीं पा रही और उनके विधायकों के बीच में आपस में ही विद्रोह की स्थिति बन रही है.

Punjab News: राज्यपाल पुरोहित बोले- पंजाब के सीमावर्ती जिले के युवाओं को अग्निपथ भर्ती में मिले विशेष कोटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget