एक्सप्लोरर

Punjab Politics: चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी के मुद्दे पर घमासान, सीएम मान ने कांग्रेस नेता बाजवा पर दागे सवाल, कहा- ‘यह शर्मनाक है कि...’

Punjab: पंजाब की राजनीति में अब इस चंडीगढ़ और हिमाचल के मुददे को लेकर सवाल उठाए जाने लगे हैं. सीएम मान ने कांग्रेस नेता बाजवा को अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा है.

Punjab News:  चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी का मामला गरमाता जा रहा है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा से चंडीगढ़ पर हिमाचल प्रदेश सरकार के ‘दावे’ को लेकर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करने को कहा. सीएम मान की यह प्रतिक्रिया मीडिया में प्रकाशित उन खबरों के मद्देनजर आई है, जिनमें कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ में हिस्सेदारी पाने की इच्छुक है. सीएम मान ने एक बयान में कहा कि इस मुद्दे पर बाजवा की ‘गहरी चुप्पी’ आश्चर्यजनक है.

‘अपना रुख स्पष्ट करें बाजवा’
उन्होंने कहा, “बाजवा को हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए झूठे दावे पर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करना चाहिए. मान ने बाजवा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह शर्मनाक है कि कुछ नेता दूसरे राज्यों में राजनीतिक फायदे के लिए अपने प्रदेश के हितों को लेकर अपना रुख बदल लेते हैं. उन्होंने कहा, “चंडीगढ़ हमेशा से पंजाब का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा. राज्य सरकार, पंजाब और उसके लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है. 

हिमाचल सीएम ने गठित की है कमेटी
आपको बता दें कि हिमाचल की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर पहल की है. उन्होंने एक कैबिनेट सब कमेटी गठित की है. जिसमें उन्होंने कृषि मंत्री चंद्रकुमार इस कमेटी का नेतृत्व करने का जिम्मा सौंपा है. इसके अलावा उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, बागवानी मंत्री जगत सिंह को इसका सदस्य बनाया गया है. इसके अलावा ऊर्जा सचिव को इस कमेटी का सदस्य सचिव नियुक्त बनाया गया है.

कृषि मंत्री चंद्र कुमार की अगुवाई में गठित कैबिनेट सब-कमेटी चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर कदम उठाएगी और इस पर सरकार को अपनी रिपोर्ट देगी. आपको बता दें कि पंजाब पुनर्गठन के बाद हिमाचल प्रदेश एक अलग राज्य बना था. एक एक्ट के अनुसार चंडीगढ़ में हिमाचल को 7.19 फ़ीसदी हिस्सेदारी मिलनी है. सीएम सुक्खू केंद्र के सामने लगातार अपना हिस्सा लेने के मांग उठा रहे है.

यह भी पढ़ें: Haryana Punjab Weather Today: हरियाणा-पंजाब में मॉनसून का असर, 3-4 जुलाई को हल्की बूंदाबादी, इसके बाद कुछ ऐसा रहेगा मौसम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल

वीडियोज

Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget