एक्सप्लोरर

Punjab: सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशना, कहा- 'केंद्र ने पंजाब का कोष रोका’

CM Arvind Kejriwal: सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में विकास क्रांति' रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि अकाली दल और कांग्रेस की सरकारों ने पंजाब के हित में कुछ नहीं किया.

Punjab News: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब का कोष रोकने को लेकर रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि विरोधी दलों के कहने पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने राज्य में विकास कार्य पर अंकुश लगाने की कोशिश के तहत निधि रोकी है. दिल्ली सीएम ने बठिंडा में 'विकास क्रांति' रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि अकाली दल और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया.

वे काम करेंगे, तो हमारा बेड़ागर्क हो जाएगा

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा के लिए 1,125 करोड़ रुपये की विकास परियोजना शुरू करने का एलान किया. इस मौके पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'सभी दल परेशान हैं और वे हमारे खिलाफ हो गए हैं. वे एक साथ आए और केंद्र के पास गए और कहा कि हमारे काम को रोकने के लिए कुछ करें. वे लोग आप सरकार को काम नहीं करने देना चाहते. अगर वे इतना काम करेंगे, तो हमारा बेड़ागर्क हो जाएगा. दिल्ली के सीएम ने आरोप लगाया कि पंजाब के सभी प्रमुख विपक्षी दल केंद्र के पास गए, जिन्होंने गलत काम किया. उन्होंने स्वास्थ्य के लिए पंजाब के कोष को रोक दिया. इसके बावजूद केजरीवाल ने कहा, लेकिन मान सरकार ने कई जगहों पर मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं.

सड़क निर्माण के लिए 5500 करोड़ जारी

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंडियों में सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास निधि के 5,500 करोड़ रुपये रोकने के लिए भी केंद्र की आलोचना की, लेकिन मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वह और सड़कें बनावएंगे. सीएम केजरीवाल ने केंद्र पर राज्य की 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के तहत तीर्थयात्रियों को ले जाने के लिए ट्रेन उपलब्ध नहीं कराने का भी आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि केंद्र ने पटना साहिब और नांदेड़ साहिब की ओर जाने वाली ट्रेन रोक दी हैं. उन्होंने राज्य को ट्रेन उपलब्ध कराना बंद कर दिया है. केंद्र से एक चिट्ठी आई है, जिसमें कहा गया है कि वह मत्था टेकने जाने के लिए ट्रेन उपलब्ध नहीं कराएंगे.'

ट्रेन रोकने पर कहा- भगवान आपको माफ नहीं करेगा

केंद्र की इस सोच पर हमला बोलते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'अगर आप किसी को मत्था टेकने से रोकते हो तो भगवान आपको माफ नहीं करेगा. आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा  कि पंजाब के मुख्यमंत्री लोगों को नांदेड़ साहिब और पटना साहिब ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और कोई रास्ता ढूंढेंगे. आप सरकार ने 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के तहत तीर्थयात्रियों को विभिन्न धार्मिक स्थानों तक ले जाने के लिए ट्रेन उपलब्ध कराने के वास्ते रेलवे के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे. केजरीवाल ने दावा किया कि केंद्र ने पहले इसी तरह दिल्ली में काम रोकने की कोशिश की थी. केंद्र सरकार ने मोहल्ला क्लिनिक, सीसीटीवी और सड़कों का काम रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी भी काम को रुकने नहीं दिया. उन्होंने कहा कि इसी तरह पंजाब में भी सभी काम पूरे किए जाएंगे.

बठिंडा के लिए 1125 करोड़ के पैकेज का एलान

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार ने बठिंडा के लिए 1,125 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है. यह जिले का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगा. केजरीवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल कहते थे कि राज्य का खजाना खाली है. जब हमारी सरकार बनी तो हमने पाया कि वे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करते थे. उन्होंने कहा, 'हमने पाया कि पिछले शासनकाल के दौरान बहुत अधिक फिजूलखर्ची की जा रही थी. एक सड़क कागज पर 10 बार बनाई जाती थी, जबकि हकीकत में यह कभी बनाई ही नहीं जाती थी. आप प्रमुख ने कहा कि अब पैसे की कोई कमी नहीं होगी.

Punjab Weather Today: पंजाब में शीतलहर करेगी हालत खराब, कोहरे की चादर में लिपटी सड़कें, बढ़ि ठिठुरन, IMD का ऑरेंज अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का मंथन, केसी वेणुगोपाल ने जानी पिछली हार की वजहें
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का मंथन, केसी वेणुगोपाल ने जानी पिछली हार की वजहें
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget