एक्सप्लोरर

चरणजीत सिंह चन्नी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बोला हमला, अकाली दल के साथ गठजोड़ का आरोप लगाया

Punjab News: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने पुराने सहयोगी के निशाने पर हैं. अमरिंदर सिंह पर चरणजीत चन्नी ने बादल परिवार से मिले होने का आरोप लगाया.

Punjab News: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) अपने पुराने सहयोगी अमरिंदर सिंह और विरोधी शिरोमणि अकाली दल पर जमकर बरसे हैं. चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया कि अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल (Akali Dal) के बीच गुप्त रूप से सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है. चन्नी का कहना है कि अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) और बादल परिवार मिलकर पंजाब के हितों को नुकसान पहुंचा रहा है.

चन्नी ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी अमरिंदर सिंह, शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और बीजेपी के बीच अंदरुनी गठजोड़ रहा था. हाल में राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस का साथ छोड़कर अपनी पार्टी बनाने वाले अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सिंह अकाली दल के साथ मिलकर दोस्ताना मैच खेल रहे थे.

चरणजीत चन्नी ने केजरीवाल पर साधा निशाना

चन्नी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और बादल ने अपने फायदे के लिए एक-दूसरे की मदद की. चरणजीत सिंह ने इस मौके पर अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा. चन्नी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपनी सरकार के कामकाज पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठे सपने दिखाकर पंजाब की जनता को मूर्ख बनाने का प्रयास नहीं करें, क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री जानते हैं कि वह कभी भी पंजाब में सत्ता में नहीं आ सकेंगे.

बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. शिरोमणि अकाली दल ने हालांकि विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया है. शिरोमणि अकाली दल साफ कर चुका है कि तीन कृषि कानूनों के रद्द होने के बाद भी वह बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए का हिस्सा नहीं बनेगा.

नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर नरम पड़े चरणजीत चन्नी के तेवर, इस बात के लिए की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget