एक्सप्लोरर

Chandigarh News: BJP दफ्तर के बाद जिस एक्टिवा में ब्लास्ट हुआ उसके ऑनर ने क्या कहा? मां का बयान भी आया

Chandigarh Blast News: चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर खड़ी एक्टिवा में हुए ब्लास्ट से हड़कंप मच गया. जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचीं.

चंडीगढ़ में बुधवार (1 अप्रैल) की शाम तब अफरातफरी का माहौल बन गया, जब बीजेपी दफ्तर के बाहर खड़ी एक एक्टिवा में ब्लास्ट हो गया. अब उस एक्टिवा के ऑनर का बयान सामने आया है. एक्टिवा के ऑनर युवक ने बताया कि उनकी गाड़ी हर रोज की तरह बीजेपी ऑफिस के पार्किंग में खड़ी थी. धमाका बहुत जोर से हुआ. इसके बाद हमने देखा तो एक्टिवा डैमेज हो रखा था. सारे लोग थोड़े डर गए.

युवक की मां ने भी मीडिया से बात की. उन्होंने बताया, 'वो (बेटा) इधर जॉब करता है. शाम 5-5.15 बजे के आस पास इन्होंने धमाका सुना. फिर उसने मुझे फोन करके बताया. 

मौके पर पहुंची एनआईए की टीमें

एसएसपी कंवरदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया, "आज लगभग 5 बजे हमें सूचना मिली कि सेक्टर स्थित बीजेपी कार्यालय के पास किसी धमाके जैसी आवाज आई है. सूचना मिलने के बाद मैं और मेरी टीम मौके पर पहुंचे. यहां पर केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) की टीम भी पहुंच चुकी है. प्रारंभिक तौर पर ऐसा लग रहा है कि यहां कोई छोटी, क्रूड प्रकार की वस्तु फेंकी गई है."

उन्होंने आगे बताया, "एनआईए की टीमें भी यहां पहुंच चुकी हैं. इसके अलावा एफएसएल, चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच और जिला क्राइम सेल की टीमें मौके पर मौजूद हैं. जांच जारी है."

'बीजेपी को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा'

संदिग्ध विस्फोट को लेकर बीजेपी नेता चेतन जोशी ने कहा, "हम लोग अंदर बैठे थे, हमारे कार्यकर्ता सभी काम कर रहे थे. तभी ब्लास्ट हुआ. सबसे दुख की बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है? यह उन लोगों के लिए एक चेतावनी है, जो भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ षड्यंत्र करने की कोशिश कर रहे हैं. हमारे दफ्तरों के बाहर अगर किसी तरह का ब्लास्ट कर डराने की कोशिश की जाएगी, तो हम बिल्कुल नहीं डरेंगे."

'2027 में पंजाब में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है'

उन्होंने आगे कहा, "भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ ऐसे लोगों के सामने खड़ा होगा, जो हमारे देश की अखंडता और समाज के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. यह चेतावनी है. नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और अमित शाह के नेतृत्व में पंजाब में जिस तरह से सफल रैलियां हो रही हैं, उससे कुछ लोग डर रहे हैं. उन्हें लग रहा है कि 2027 में पंजाब में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. इसी कारण माहौल खराब करके बीजेपी को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है."

'बीजेपी न कभी डरी है, न कभी डरेगी'

उन्होंने कहा, इस पूरे मामले की जांच के लिए टीम लगी हुई है. हमारी सम्मानित पुलिस और जांच एजेंसियां पूरी सच्चाई सामने लाएंगी. अभी मैं इस विषय में कोई हल्की या अधूरी बात नहीं करना चाहता, जिससे माहौल खराब हो. लेकिन मैं आप सभी सम्मानित मीडिया कर्मियों के माध्यम से उन लोगों को चेतावनी देना चाहता हूँ, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पर हमला किया है, बीजेपी न कभी डरी है, न कभी डरेगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget