एक्सप्लोरर

Chandigarh: पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Punjab Youth Congress Protest: पंजाब की कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर रविवार को यूथ कांग्रेस ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं पर चंडीगढ़ पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

Punjab: पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर रविवार को यूथ कांग्रेस (Youth Congress) ने चंडीगढ़ (Chandigarh) में प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर चंडीगढ़ पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. सेक्टर 15 में पंजाब कांग्रेस भवन से ये कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की तरफ जाना चाहते थे, जहां मेमोरेंडम दिया जाना था, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए कांग्रेस भवन के नजदीक ही बैरिकेडिंग कर रखी थी और यहीं पर प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया. साथ ही कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस डिटेन करके ले गई.

पुलिस ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर मार्च करते समय बैरिकेड पार करने पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की. कांग्रेस की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने राज्य में कानून-व्यवस्था के बदतर हालात का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवा कांग्रेस के कई नेताओं को भी हिरासत में लिया गया. प्रदर्शनकारियों को मान के आवास की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने यहां पंजाब कांग्रेस भवन के पास बैरिकेड लगा दिए थे. जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करके आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया.

'पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ हम एकजुट'

विरोध मार्च से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और ‘आप’ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. कांग्रेस की पंजाब युवा इकाई के प्रमुख मोहित मोहिंदरा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार के तहत राज्य में कानून-व्यवस्था ‘‘ध्वस्त’’ हो गई है. उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ हम एकजुट हैं. पंजाब की ‘आप’ सरकार की अक्षमता स्पष्ट है, लेकिन कांग्रेस एक सुरक्षित और बेहतर पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: नवजोत सिंह सिद्धू की लोकसभा चुनावों में AAP के साथ गठबंधन पर आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget