एक्सप्लोरर

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले पर दीपेंद्र हुड्डा का निशाना, बोले- 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी का जुमला देने वाले...'

Chandigarh Mayor Chunav: चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह को कड़ी फटकार लगाई. जिसको लेकर कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिक्रिया आई है.

Chandigarh: चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह भी सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए. न्यायाधीशों ने कुछ मतपत्रों में कथित छेड़छाड़ के मामले में अनिल मसीह से कड़े सवाल किए. इसको लेकर हरियाणा कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर का सुप्रीम कोर्ट में बयान ‘लोकतंत्र की हत्या’ का कबूलनामा है.

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आगे लिखा कि अब यह बात किसी से छिपी नहीं है कि ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ का जुमला देने वाले दरअसल ‘फादर आफ हिपोक्रिसी’ हैं. लोकतंत्र संविधान के आदर्शों पर यकीन करने और उन्हें व्यवहार में लाने से फलता फूलता है, जुमलों से नहीं. सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक पतन के लिए तैयार बीजेपी को आईना दिखा कर लोकतंत्र की लाज बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का हृदय से आभार.

बता दें कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन में चंडीगढ़ मेयर चुनाव लड़ा था. इसके बावजूद चुनाव में बीजेपी के मेयर प्रत्याशी की जीत हुई. बीजेपी प्रत्याशी मनोज सोनकर ने आप के कुलदीप कुमार को हराया था, उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी के 12 के मुकाबले 16 वोट मिले थे, जबकि 8 वोट अवैध घोषित किए गए थे.

आज अहम फैसले का दिन
वहीं चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर आज भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट मतदान या पुराने मतपत्र की फिर गिनती पर फैसला लेगा. कोर्ट की तरफ से सोमवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जमा बैलेट पेपर और रिकॉर्ड अपने पास तलब किया था. आज रजिस्ट्रार जनरल की ओर से नामित एक न्यायिक अधिकारी की तरफ से इसे सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जाएगा.

इसके साथ ही निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह मंगलवार को फिर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. दोपहर 2 बजे तय हो जाएगा कि खराब किए गए मतदान पत्रों की फिर से गिनती होगा दोबारा मतदान करवाया जाएगा. वही सुप्रीम कोर्ट की तरफ से पार्षदों की दलबदल पर भी चिंता जताई गई. 

यह भी पढ़ें: Chandigarh Mayor Polls: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मतदान या पुराने मतपत्रों की फिर होगी गिनती? सुप्रीम कोर्ट आज लेगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget