एक्सप्लोरर

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव स्थगित होने पर संदीप पाठक का BJP पर हमला, बोले- ‘अपनी गंदी चालें चलाने की...’

Chandigarh Mayor Chunav: चंडीगढ़ मेयर का चुनाव पीठासीन अधिकारी के बीमार होने के चलते टाल दिया गया है. इसको लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस बीजेपी पर आरोप लगाते हुए निशाना साध रही है.

Chandigarh: चंडीगढ़ मेयर का चुनाव स्थगित होने पर बीजेपी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के निशाने पर आ गई है. आप से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने एक्स पर पोस्ट पर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि अपनी अपरिहार्य हार को देखते हुए बीजेपी ने चंडीगढ़ में अपनी गंदी चालें चलाने की मशीनरी शुरू कर दी हैं. अगर हमारे देश में इस तरह की चुनाव प्रणाली है तो यह बेहद हतोत्साहित करने वाली बात है. बीजेपी सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर चंडीगढ़ में मेयर चुनाव टालने की पुरजोर कोशिश कर रही है. हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे.

चंडीगढ़ मेयर का चुनाव टलने का कारण पीठासीन अधिकारी का बीमार होना बताया जा रहा है. गुरुवार दोपहर 11 बजे से नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए वोटिंग होनी थी. लेकिन, ठीक उससे पहले खबर आई कि पीठासीन अधिकारी के बीमार होने से चुनाव टाल दिया गया है. इसको लेकर कांग्रेस और आप पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अंतिम समय में पीठासीन अधिकारी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाया गया है. साथ ही कांग्रेस-आप पार्षदों ने निगम कार्यालय के बाहर धरना दे दिया.

‘कांग्रेस-AAP के निशाने पर बीजेपी’

चंडीगढ़ मेयर चुनाव स्थगित होने को लेकर आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के अलावा राघव चड्ढा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बंसल की प्रतिक्रिया आई है. सभी ने इसके लिए बीजेपी पर निशाना साधा है. राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी हार के डर से बौखला गई है. चंडीगढ़ मेयर के छोटे से चुनाव में बीजेपी की ये स्थिति है तो I.N.D.I.A गठबंधन में बीजेपी मिलकर चुनाव लड़ेगी तो क्या स्थिति होगी. वहीं कांग्रेस नेता पवन बंसल ने इसे पूरी तरह से गैर लोकतांत्रिक बताया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हार को देखते हुए यह हथकंडा अपनाया है. जिसको लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हाईकोर्ट जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को सिर्फ यूपी में नहीं इन राज्यों में भी सार्वजनकि छुट्टी का एलान, यहां देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget