एक्सप्लोरर

Chandigarh Rain: चंडीगढ़ में हुई बारिश से गर्मी से मिली राहत, 30.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

पंजाब के चंडीगढ़ में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और यहां की तपती गर्मी से काफी राहत मिली है. सोमवार को सुबह और देर शाम हुई बारिश की वजह से तपती गर्मी से काफी राहत मिली है.

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में सोमवार को सुबह और शाम में हुई बारिश से गर्मी से काफी राहत मिली है. हल्की बारिश से राजधानी का मौसम सुहाना हो गया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है. चंडीगढ़ में सोमवार को पिछले 24 घंटे में 11.5 मिलीमीटर बारिश हुई और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवा चलीं. मौसम के करवट की वजह से चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया.

चंडीगढ़ में सोमवार को जहां सुबह हल्की बारिश हुई वहीं देर शाम हुई बारिश ने तापमान काफी कम कर दिया है. शहर में सुबह करीब साढ़े तीन बजे हल्की बारिश हुई, जिससे चंडीगढ़ वासियों को तपती गर्मी से काफी राहत मिली. इसके साथ ही मौसम विभाग ने मंगलवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है, मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 मई तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. 

Sangrur Bypoll 2022: अमरिंदर सिंह राजा ने दी सुनील जाखड़ को संगरूर से चुनाव लड़ने की चुनौती, कहा- मैं मुकाबले के लिए तैयार हूं

मौसम विभाग की इस रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोगों को कुछ समय के लिए चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी. पिछले कुछ दिनों से शहर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था. पिछले महीनों के तापमान की वजह से चंडीगढ़ में लोगों का गर्मी से बुरा हाल था और अब बारिश की वजह से लोगों को काफी राहत मिली है. बारिश के कारण रविवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस से 7.4 डिग्री घटकर सोमवार को 30.7 डिग्री सेल्सियस रह गया. चंडीगढ़ में पिछली बार अधिकतम तापमान यह कम था 13 मार्च को जब तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था. चंडीगढ़ आईएमडी के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा मंगलवार को तापमान कम रहेगा लेकिन बुधवार से बढ़ने लगेगा.

Punjab IAS Officers Transfer: पंजाब में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS और 34 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में रार! आर-पार के मूड में चरणजीत सिंह चन्नी, '...तो मैं और मेरे खेमे के नेता घर बैठ जाएंगे'
पंजाब कांग्रेस में रार! आर-पार के मूड में चन्नी, '... तो मैं और मेरे खेमे के नेता घर बैठ जाएंगे'
अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले, 'आज मैं इस...'
अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले, 'आज मैं इस...'
सुखजिंदर रंधावा की अमित शाह से मुलाकात पर सियासी हलचल, अशोक गहलोत बोले- परिवार को लगातार धमकियां मिलती रहीं
सुखजिंदर रंधावा की अमित शाह से मुलाकात पर सियासी हलचल, अशोक गहलोत बोले- परिवार को लगातार धमकियां मिलती रहीं
'बहुत सुलझे हुए, बड़े लीडर...', मनीष तिवारी के बागी तेवर पर कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन
'बहुत सुलझे हुए, बड़े लीडर...', मनीष तिवारी के बागी तेवर पर कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget