एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में बीजेपी नेताओं से करेंगे मुलाकात, सीट बंटवारे पर होगी चर्चा

Punjab News: कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मुलाकात करने के लिए पहुंचे हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह और बीजेपी साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच गठबंधन का औपचारिक एलान होने की संभावना बढ़ गई है. पंजाब लोक कांग्रेस के नेता और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर (Amarinder Singh) सिंह दिल्ली में बीजेपी के सीनियर नेताओं से मुलाकात करने जा रहे हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह और बीजेपी के नेताओं के बीच इस मुलाकात के दौरान सीटों के बंटवारे पर सहमति बन सकती है.

कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुवार को ही दिल्ली पहुंच चुके हैं. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा और किस सीनियर नेता के साथ मीटिंग करेंगे. हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह और बीजेपी दोनों की तरफ से ही साथ मिलकर चुनाव लड़ने का दावा किया जाता रहा है.

सीट बंटवारे को लेकर चर्चा तेज

पंजाब लोक कांग्रेस बनाने के बाद ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वो बीजेपी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. पिछले महीने कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी नेता अमित शाह से मुलाकात करने के लिए दिल्ली आने वाले थे लेकिन कहीं कारणों की वजह से यह मुलाकात नहीं हो पाई थी. इसके बाद अमित शाह ने दोहराया था कि बीजेपी पंजाब विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर लड़ेगी और राज्य में अगली सरकार बनाएगी.

बीजेपी और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच सीटों के बंटवारें को लेकर मीटिंग का दौर पिछले हफ्ते से शुरू हुआ है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के पंजाब प्रभारी गजेंद्र शेखावत ने अमरिंदर सिंह के घर जाकर मुलाकात की थी.  बीजेपी और कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोशिश है कि शिरोमणि अकाली दल के बागी नेता सुखदेव सिंह ढिंढसा की पार्टी को भी गठबंधन का हिस्सा बनाया जाए.

Punjab Election: खराब छवि वाले उम्मीदवारों पर दांव नहीं लगाएगी कांग्रेस, इस बात को लेकर कलह जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget