एक्सप्लोरर

नूंह में सुरक्षा के बीच निकाली गई ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा, जगह-जगह गर्मजोशी से हुआ स्वागत

Braj Mandal Yatra: नूंह प्रशासन इस बार ब्रज मंडल यात्रा के दौरान सुरक्षा के मामले में पूरी तरह सतर्क रहा. भारी पुलिस बल तैनात किया गया. इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं बंद कर दी गईं.

Braj Mandal Yatra 2024: पिछले वर्ष हरियाणा के नूंह में हुए ब्रज मंडल यात्रा के दौरान बवाल को लेकर इस बार नूह प्रशासन पहले से सतर्क नजर आया. इस बार ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले ही पूरे जिले के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा. जलाभिषेक यात्रा के आगे और पीछे भारी पुलिस बल मौजूद रहा. नूह जिले में कल रविवार शाम से आज सोमवार शाम तक पूरी तरह से एसएमएस और इंटरनेट सेवा बंद कर दिया है. 

आपको बता दें कि पिछले साल हिंसा से प्रभावित हुई ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा सोमवार (22 जुलाई) को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस जिले से गुजर रही है , हिंदू और मुस्लिम सदस्यों ने अलग-अलग स्थानों पर इसका स्वागत किया.

80 किमी तक फैला है यह यात्रा
जलाभिषेक यात्रा में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि यात्रा शांतिपूर्वक रही. ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा नल्हड़ महादेव मंदिर से शुरू हुई जहां से भक्त बाद में फिरोजपुर झिरका के झिर मंदिर के लिए रवाना हुए. रास्ते में भक्तों ने हर-हर महादेव और जय श्री राम के नारे लगाए. यह यात्रा का मार्ग लगभग 80 किमी तक फैला है और दिन के अंत में झिर मंदिर से होते हुए सिंगार में समाप्त होगा.

 लोगों ने गर्मजोशी से किया स्वागत
नूंह के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सोमवार को कहा कि सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के बीच यात्रा सुचारू रूप से चल रही है. यहां यात्रा शुरू होने से पहले सुबह करीब 11 बजे महिलाओं का एक बड़ा समूह भूतेश्वर मंदिर से चलकर नल्हड़ महादेव मंदिर पहुंचा था. तिरंगा चौक पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

इसके साथ साथ उन्होंने कहा की यात्रा में शामिल संतों व अन्य श्रद्धालुओं का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया. इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने कहा कि इस बार पूरे देश में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का एक बड़ा संदेश गया है और उन्होंने इसके लिए दोनों समुदायों को बधाई दी. 

हरियाणा सरकार ने पहले से ही बढ़ा दी थी सुरक्षा
इससे पहले सुबह यात्रा में भाग लेने वाले कई भक्त नलहर मंदिर के लिए रवाना होने से पहले गुरुग्राम के सेक्टर 10 में राधा कृष्ण मंदिर में एकत्र हुए. हरियाणा सरकार ने यात्रा के लिए पहले से ही सुरक्षा बढ़ा दी थी.  इसके साथ ही  रविवार शाम 6 बजे से नूह जिले में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया जारी कर दिया था.

पिछले साल छह लोगों की चली गई थी जान 
पिछले साल 31 जुलाई को नूंह में विश्व हिंदू परिषद के जुलूस पर भीड़ के हमले के बाद हुई झड़प में दो होमगार्ड और गुरुग्राम मस्जिद के एक मौलवी सहित छह लोगों की जान चली गई थी. अधिकारियों के अनुसार इस बार यात्रा की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले में पुलिस और अर्धसैनिक बल के 2000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है. 

नूंह के एसपी विजय प्रताप सिंह ने रविवार को कहा था कि जुलूस मार्ग पर सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि 'हम ड्रोन के जरिए हर किसी पर कड़ी नजर रखेंगे. इसके साथ-साथ उन्होंने कहा था कि यात्रा जहां से गुजरेगी वहां पर शराब की दुकान भी बंद रहेगी. 

ये भी पढ़ें: दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर संसद में दिया नोटिस, कहा- 'तैमूर के आक्रमण से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget