एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने हरियाणा के चुनाव प्रभारी को बदला, जानें- किसे दी जिम्मेदारी?

Haryana Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में बीजेपी ने एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है. मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल बदलने के बाद अब हरियाणा के चुनाव प्रभारी को बदला गया है.

Haryana Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा कदम उठाया है. बीजेपी ने हरियाणा के चुनाव प्रभारी को बदल दिया है. पार्टी की ओर से सतीश पूनिया और सुरेंद्र सिंह नागर को नया चुनाव प्रभारी बनाया गया है. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी हरियाणा में लगातार बदलाव कर रही है. अभी कुछ दिन पहले ही बीजेपी मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है. इसके साथ ही मनोहर लाल खट्टर को करनाल लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है.

10 में से 6 उम्मीदवारों की हो चुकी है घोषणा
बता दें कि इससे पहले बीजेपी की तरफ से छह लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी. इसमें अंबाला से बंतो कटारिया, सिरसा से अशोक तंवर, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से चौधरी धर्मबीर सिंह, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर और करनाल से मनोहर लाल खट्टर को टिकट दिया गया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने हरियाणा की सभी दस सीटों पर जीत दर्ज की थी. 

वहीं इस बार हरियाणा में बीजेपी के विजयी अभियान को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक हो गई है. इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही है. सीटों के बंटवारें के तहत आम आदमी पार्टी हरियाणा में एक सीट पर चुनाव लड़ रही है तो वहीं कांग्रेस प्रदेश की 9 सीटों पर चुनाव मैदान में है. अभी कांग्रेस की तरफ से अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है. वहीं आप ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा है.

जेजेपी से टूट चुका है बीजेपी का गठबंधन
गौरतलब है कि हरियाणा में पिछले साढ़े चार साल से मिलकर सरकार चला रही बीजेपी और जेजेपी भी अलग हो गई है. इसके साथ ही पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने एनडीए का हिस्सा बनने से भी इनकार कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले दुष्यंत चौटाला का NDA पर बड़ा बयान, कहा- हमने यह तय किया कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget