एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू को चुनौती देंगे बिक्रम मजीठिया, अमृतसर ईस्ट से लड़ेंगे चुनाव

Punjab Election: बिक्रम मजीठिया ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है.

Punjab Election: शिरोमणि अकाली दल ने पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को पंजाब की अमृतसर ईस्ट (Amritsar East) विधानसभा सीट से टिकट दिया है. बिक्रम मजीठिया पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को चुनौती देंगे. अमृतसर ईस्ट के बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) मजीठा विधानसभा सीट से भी चुनाव मैदान में हैं.

शिरोमणि अकाली दल ने बिक्रम सिंह मजीठिया को अमृतसर ईस्ट से टिकट देकर इस मुकाबले को हाई प्रोफाइल बना दिया है. कांग्रेस पार्टी ने पहले ही एलान कर दिया था कि अमृतसर ईस्ट के मौजूदा विधायक नवजोत सिंह सिद्धू इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे.

बिक्रम मजीठिया और नवजोत सिंह सिद्धू की दुश्मनी काफी पुरानी है. जिस वक्त नवजोत सिंह सिद्धू बीजेपी का हिस्सा थे तब उन्होंने अपने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया पर सवाल उठाने शुरू किए. माना जाता है कि शिरोमणि अकाली दल की नाराजगी के चलते ही बीजेपी ने 2014 में नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर से लोकसभा का टिकट नहीं दिया था.

सिद्धू ने बनाया था दबाव

लेकिन इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्होंने बिक्रम मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स केस का मुद्दा जोर शोर से उठाया. नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से बनाए गए दबाव के चलते ही ड्रग्स मामले में पंजाब सरकार ने बिक्रम मजीठिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. बिक्रम मजीठिया की अग्रिम जमानत की याचिका को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट रद्द कर चुकी है.

बिक्रम मजीठिया ने हालांकि अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश होने के आरोप लगाए हैं. बिक्रम मजीठिया शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल के साले हैं और वह प्रकाश सिंह बादल की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. बिक्रम मजीठिया ने कहा था कि अगर पार्टी चाहेगी तो वह सिद्धू को अमृतसर ईस्ट से चुनौती देंगे.

शिरोमणि अकाली दल पंजाब विधानसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर लड़ रही है. शिरोमणि अकाली दल के हिस्से पंजाब की 117 में से 97 सीटें आई हैं. शिरोमणि अकाली दल ने अब अपने हिस्से की सभी 97 सीटों पर उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है.

Punjab Election: कांग्रेस ने विधायक सत्कार कौर का काटा टिकट, फूट फूटकर रोने लगे उनके पति जसमेल सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget