एक्सप्लोरर

Bikram Singh Majithia ने मोहाली कोर्ट में किया सरेंडर, बहुचर्चित ड्रग्स केस में हैं आरोपी

Punjab News: बिक्रम मजीठिया को 23 फरवरी तक सुप्रीम कोर्ट की ओर से राहत मिली थी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक बिक्रम मजीठिया ने मोहाली कोर्ट में सरेंडर किया.

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया (Bikram Majithia) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने ड्रग्स मामले में मोहाली कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने ड्रग्स मामले में 23 फरवरी तक बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी थी. 

पंजाब विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने की वजह से बिक्रम मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली थी. 31 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने बिक्रम मजीठिया को 23 फरवरी तक गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया था. बिक्रम मजीठिया ने भी चुनाव का हवाला देकर सुप्रीम कोर्ट से राहत मांगी थी.

सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि साफ कर दिया था कि 20 फरवरी को मतदान के बाद बिक्रम मजीठिया को निचली कोर्ट में सरेंडर करना होगा. सुप्रीम कोर्ट की ओर से निचली अदालत में ही बिक्रम मजीठिया से जुड़े ड्रग्स मामले की सुनवाई करने के आदेश दिए गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को बिक्रम मजीठिया की याचिका पर जल्द सुनवाई करने को कहा था. 

सुप्रीम कोर्ट से मिली थी राहत

मजीठिया पर पिछले साल 20 दिसंबर को एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था. पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने 24 जनवरी को मजीठिया की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद उच्चतम न्यायालय में अपील दायर की गयी.

बता दें कि बिक्रम मजीठिया पंजाब की अमृतसर ईस्ट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. बिक्रम मजीठिया को उनके धुर विरोधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी. इन दोनों की टक्कर को पंजाब विधानसभा चुनाव का सबसे हाईप्रोफाइल मुकाबला माना जा रहा है. पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

Kangana Ranaut नई मुश्किल में फंसी, मानहानी के मामले में बठिंडा की अदालत ने पेश होने का आदेश दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget