एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: बिक्रम मजीठिया ने नवजोत सिद्धू की चुनौती स्वीकारी, सिर्फ अमृतसर ईस्ट से लड़ेंगे चुनाव

Punjab News: बिक्रम मजीठिया ने मजीठा सीट से चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया. मजीठिया के फैसले से अमृतसर ईस्ट का चुनाव और ज्यादा रोचक हुआ.

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की चुनौती को स्वीकार कर लिया है. बिक्रम मजीठिया ने एलान किया है कि सिर्फ अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. बिक्रम मजीठिया मजीठा सीट से अपना नॉमिनेशन वापस लेंगे. मजीठा सीट से बिक्रम सिंह मजीठिया की पत्नी गनीव मजीठिया अपनी किस्मत आजमाएगी.

नवजोत सिंह सिद्धू ने बिक्रम मजीठिया को सिर्फ एक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी. मजीठा सीट से विधायक बिक्रम मजीठिया ने पहले मजीठा सीट छोड़ने के इंकार किया था. लेकिन अब बिक्रम मजीठिया ने एलान कर दिया है कि वह सिर्फ अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे.

मजीठिया ने कहा, ''मुझ से बार बार पूछा जा रहा था कि दोनों सीटों से चुनाव में जीत दर्ज करने पर मैं किस सीट को छोडूंगा. मेरे लिए यह भावुक फैसला है. मजीठा हमेशा मेरा साथ खड़ा रहा है. मैं लोगों की अनुमति लेना चाहता हूं. मजीठा सीट से मेरी पत्नी गनीव चुनाव लड़ेंगी. मैं सिर्फ सिद्धू के खिलाफ लड़ाई लडूंगा.''

गनीव मजीठिया लड़ेंगी चुनाव

बिक्रम मजीठिया की पत्नी गनीव अब मजीठा विधानसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार होंगी. गनीव मजीठिया ने सोमवार को शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया है.

बिक्रम मजीठिया के इस फैसले से अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट का चुनाव और ज्यादा रोचक हो गया है. पिछले करीब 10 साल से बिक्रम मजीठिया और नवजोत सिंह सिद्धू ने एक-दूसरे पर हमला बोलने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दिया है. बीजेपी में रहते हुए भी नवजोत सिंह सिद्धू ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया पर गंभीर आरोप लगाए थे.

Punjab Election: अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे बलबीर राजेवाल, लगाए ये गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget