एक्सप्लोरर

'नतीजा एग्जिट पोल से भी ज्यादा...', चुनावी परिणा से पहले भूपिंदर सिंह हुड्डा का बड़ा दावा

Lok Sabha Elections: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य में बीजेपी सरकार के प्रति नराजगी है. पिछले 10 साल में हरियाणा में बिजली और पानी को लेकर स्थिति खराब है.

Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. एग्जिट पोल को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने साफ तौर से कहा कि नतीजा एग्जिट पोल से भी ज्यादा चौंकाने वाले हो सकते हैं. उन्होंने सरकार पर 10 साल में एक भी काम नहीं करने का आरोप लगाया. साथ ही ये भी कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, ''हम 4 जून का इंतजार कर रहे हैं. इस दिन सब कुछ साफ हो जायेगा. नतीजा एग्जिट पोल से भी ज्यादा चौंकाने वाला हो सकता है. सीएम बौखला गए हैं और लगता है कि उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है.''

भूपिंदर सिंह हुड्डा का बीजेपी सरकार पर हमला

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ''हरियाणा में सरकार के प्रति नराजगी है. 10 साल में क्या किया है? हरियाणा सरकार नौकरी नहीं देती है. 10 साल में हरियाणा में बिजली और पानी को लेकर स्थिति खराब है. इन्होंने 10 वर्षों में एक इंच भी रेलवे लाइन स्थापित नहीं की. इन्होंने एक यूनिट बिजली नहीं लगाई. 10 साल बेकार कर दिया. 2 लाख से अधिक नौकरी के पद खाली पड़े हैं? युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.''

इससे पहले उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि BJP सरकार नौकरी देना तो दूर, भर्ती प्रक्रिया और नियम भी ढंग से नहीं बना सकती. ये सरकार कोर्ट में खुद के बनाए नियमों की वकालत भी ढंग से नहीं कर पाई, जिसका खामियाजा लाखों बेरोजगार युवाओं को भुगतना पड़ रहा है. विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक रणनीति को लेकर पूछे गए सवाल पर हुड्डा ने कहा कि हमारी पार्टी के लोग घर घर तक पहुंचे हुए हैं. संगठन का मेन मकसद होता है कि हम घर-घर तक पहुंचे, हम तो पहले ही हर घर तक पहुंचे हुए हैं.

हरियाणा में एग्जिट पोल के नतीजे

बता दें कि एबीपी सी वोटर सर्वे के मुताबिक हरियाणा लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 4 से 6 सीटें मिलती दिख रही है. वहीं कांग्रेस को भी 4 से 6 सीटें पर जीत मिलने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा INLD और जननायक जनता पार्टी को कोई सीट मिलती नहीं दिख रही हैं.

ये भी पढ़ें:

’एग्जिट पोल ट्रेंड दिखाते हैं... हम असली आंकड़ा बताएंगे’, अनिल विज का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget